Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



अपराध : विवाहिता से मारपीट, बंधक बनाया फिर फेंका तेजाब

 

हरिद्वार । दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पहले मारपीट कर घायल किया गया, उसके बाद उसे बंधक बनाया गया साथ ही उस पर तेजाब फेंक कर कुरूप बनाने का प्रयास किया गया। तेजाब पड़ने से उसके हाथ जल गए। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेडा निवासी मोहम्मद अलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन अमरीन की शादी 30 मार्च 2020 को देवबंद थाना क्षेत्र के गांव गढी निवासी शाहिद पुत्र साजिद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उनके द्वारा काफी दान दहेज दिया गया था। लाखों रुपए के सामान के साथ आभूषण तथा अन्य सामान जिसमें बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल थी। आरोप है कि दिए गए दहेज से आरोपी संतुष्ट नहीं थे तथा वह उसकी बहन को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे अपनी बहन की खुशी के लिए उसने आरोपियों को एक बार एक लाख रुपए तथा कई बार 25-25 हजार रुपए की लेकिन उसके बावजूद भी आरोपियों की मांग बढ़ती गई लालच के तहत उन्होंने उसकी बहन को ससुराल में राहत नहीं दी तथा उस पर लगातार अत्याचार करते रहे आरोपी लगातार दहेज स्वरूप पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे जिसको देने में वह सक्षम नहीं था।
पीड़ित का कहना है कि तीन अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे उसकी बहन अमरीन की ससुराल से एक अज्ञात ग्रामीण द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर रखा है तथा उसकी जान को खतरा हो सकता है, जिस पर वह गांव के कुछ चुनिंदा लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों के चुंगल से अपनी बहन को मुक्त कराया। उस समय उसकी बहन बहुत बुरी अवस्था में थी उसके हाथ तेजाब से जले हुए थे। बताया गया कि आरोपियों ने उसे कुरूप बनाने की नियत से उस पर तेजाब फेंका था जिससे उसका चेहरा तो बच गया लेकिन हाथ जल गए थे। पीड़िता को लेकर उसके परिजन गांव पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मेडिकल परीक्षण कराया जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महिला के पति शाहिद पुत्र साजिद सहित उसके ससुर साजिद सास शाहीन देवर मुफीद, मुजीबुउर रहमान तथा ननद नाहिद सभी निवासी ग्राम गढ़ी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ दहेज अधिनियम व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक मनोज गैरोला को सौंपी गई है।

Leave A Comment