Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



उत्तराखंड : जंगली सूअर और भालुओं का आतंक, जानिए खबर

पौड़ी/देहरादून। नैनीडांडा ब्लाक के कसाना पल्ला गांव के पास घास काट रही एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा ले जाया गया है। डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि कसाना पल्ला गांव निवासी रोशनी देवी (28) पत्नी कृष्णपाल सिंह सोमवार शाम करीब चार बजे गांव के करीब खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी। तभी अचानक झाड़ी में घात लगाए बैठे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर नजदीक खेत में काम कर रही अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हो हल्ला किया तो सूअर जंगल की ओर भाग गया। महिला के परिजन लहूलुहान हालत में महिला को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा लेकर पहुंचे। डॉ. जिसान अहमद ने बताया कि महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही देहरादून, आजखबर। कीर्तिनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठार डागर में अपने गांव जो रहे युवक पर दो भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। ग्रामीण युवक को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले गए, जहां अब उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।  ग्राम प्रधान कोठार बलदेव नेगी ने बताया कि रिंगोल गांव निवासी मणीराम भट्ट का बेटा नीरज सोमवार दोपहर में अपने मूल गांव रिंगोल गांव से कुलसैंण जा रहा था। मणीराम का परिवार कुलसैंण मेें रहता है। रिंगोल गांव और कुलसैंण के बीच रास्ते में दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं का हमला होते ही नीरज मदद के लिए चिल्लाने लगा, तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। भीड़ देखकर भालू भाग गए। ग्रामीण नीरज को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले गए। कॉलेज के इमरजेंसी इंचार्ज प्रो. रविंद्र बिष्ट ने बताया कि घायल की स्थिति अब काफी ठीक है। इधर, कीर्तिनगर रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि घायल की स्थिति जानने के लिए टीम को अस्पताल भेजा गया है। सरकारी नियमों के तहत घायल की मदद की जाएगी।

Leave A Comment