Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

 

रूद्रपुर | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र में से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की मांग लम्बे समय से उठती रही है, उनके जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने के लिए जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अब उन्हें दिये जाने वाले प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भदईपुरा, रम्पुरा, शक्तिफारम, दिनेशपुर, रूद्रपुर किच्छा आदि आसपास के क्षेत्रों मे नजूल भूमि पर आवंटित व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने हेतु जनप्रतिनिधि संघर्ष करते रहे हैं। इसके लिये भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मालिकाना हक देने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार जिन मलिन बस्तियों में जो लोग रह रहे हैं, उनके लिए अब तीन साल का सुरक्षा कवच लेकर आये हैं। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते उधमसिंह नगर में 6000 एकड़ पर उद्योग लगे हैं, उद्योगों में यहॉ के लोगो को आरक्षण मिलें, हम ने तय किया है कि आने वाले समय में यहॉ पर जितनी भी नौकरियॉ निकलेंगी, स्थानीय लोगों को उनमें प्राथमिकता दी जायेगी। यहां ग्रीन एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। कलकत्ता को हवाई सेवा के साथ रेलवे के कोरिडोर को भी यहॉ से जोड़ा जा रहा है। इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लियेएम्स का सेटेलाइट सेंटर उधम सिंह नगर में खुलने जा रहा है। अब इलाज के लिए दिल्ली, ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचितों, दलित एवं मजदूरों के उत्थान, कल्याण एवं विकास के लिए तमाम योजनानयें बनायी जा रही है। भा.ज.पा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने सम्बोधन में बंगाल के राजनीति, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सुधार, राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बंग्ला समाज हर क्षेत्र में सदैव अग्रणीय रहा है। देश के महान सपूत सुभाषचन्द्र बोस सहित विभिन्न विभूतियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश व समाज के लिए बंगाल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ मुख्यमंत्री धामी कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद लाकेश चटर्जी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद एवं राज्य प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, सहप्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष दिनेशपुर सीमा सरकार, वरिष्ठ नेता मण्डी परिषद चेयरमैन केके दास, विनय रूहैला, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, उत्तम दत्ता, विजय मण्डल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, दिनेशपुर चेयरमैन सीमा सरकार, विकास, राकेश सहित मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भटगाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुॅवर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Leave A Comment