Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : तीन बेस्ट पुरस्कारों के साथ सीएम धामी से मिले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सांय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हाल ही में राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में मिले तीन बेस्ट पुरस्कारों के साथ भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में केदारनाथ को आध्यात्मिक डेस्टिनेशन, ऋषिकेश को बेस्ट एडवेंचर तथा जिम कार्बेट को बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन का पुरस्कार मिलना राज्य के लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की पर्यटन के क्षेत्र में देश व दुनिया में नई पहचान भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारधाम के पुनर्निर्माण एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि की पुनर्स्थापना का कार्य सम्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में केदारपुरी में जहां प्रथम चरण के 225 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं 184 करोड़ के कार्य द्वितीय चरण में गतिमान है। श्री बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की डीपीआर तैयार हो गयी है इससे श्री केदारनाथ के साथ ही श्री बद्रीनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को और अधिक बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश को बेस्ट एडवेंचर का पुरस्कार मिलने से यहां पर्यटकों की सुविधा के लिये और बेहतर प्रयास किये जायेंगे इसके लिये विभिन्न योजनाओं पर कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्बेट नेशनल पार्क को बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन एवार्ड मिलने से इस क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रयासों को भी सराहना मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिले इन पुरस्कारों से राज्य की आर्थिकी की भी राह प्रशस्त होगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी द्वारा राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में तीन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किये गये। जिनमें बेस्ट आध्यात्मिक डेस्टिनेशन के लिये केदारनाथ, बेस्ट एडवेंचर के लिये ऋषिकेश तथा बेस्ट वाइल्ड लाईफ डेस्टिनेशन के लिये जिम कार्बेट शामिल है। उन्होंने बताया कि टूरिज्म सर्वे तथा अवार्ड कार्यक्रम में देश के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को नौ श्रेणियों में अलग अलग पुरस्कार दिये गये हैं जिनमें तीन पुरस्कार उत्तराखण्ड को प्रदान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन के साथ ही वन्य जीव एवं प्रकृति प्रेमियों के लिये उत्तराखण्ड पसंदीदा स्थान है। उन्होंने भी उत्तराखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में प्राप्त पुरस्कारों को इस क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave A Comment