Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



उत्तराखंड : भाजपा के चुनाव महाअभियान की शुरुआत 1 फरवरी से

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी 1 फरवरी से उत्तराखंड की महान जनता का आशीर्वाद पाने के लिए अपने औपचारिक चुनाव महाअभियान की शुरुआत करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि इस अभियान शुरुआत के अवसर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक एवं सभी पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पार्टी की ओर से चुनावी थीम सॉन्ग और चुनावी बैनर को जारी किया गया। चुनाव प्रभारी ने बताया कि कोरोना काल में सुरक्षित चुनावी कैम्पेन के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्धारा तय कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी 70 विधानसभाओं में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान होने वाली वर्चुअल जनसभा में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी आम लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी।  देहारादून में हरिद्वार रोड स्थित पार्टी के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रहलाद जोशी ने तमाम बिंदुओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि हमने साबित किया, डबल इंजन की सरकार विकास के लिए क्यूँ जरूरी है। उन्हांेने कहा कि आज उत्तराखंड, भगवान श्री बद्री केदार के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। डबल इंजन की सरकार कैसे काम करती है उसे 2017 से 2022 के दौरान उत्तराखंड में विकास की रफ्तार में महसूस किया जा सकता है। डबल इंजन के तालमेल का ही नतीजा है कि देवभूमि में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से भी अधिक लागत की विकास परियोजनाएँ संचालित हो रही हैं।  कॉंग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवभूमि की जनता बखूबी जानती है कि चार धाम चार काम का नारा लगाने वाली कॉंग्रेस पार्टी की सरकार आने पर एक ही काम होता है दाम वसूलना। राज्य में इनकी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे, देश के पहले ऐसे सीएम रहे जो मुख्यमंत्री रहते स्टिंग कैमरे पर अपने ही प्रदेश को लूटने का लाइसेन्स देते नज़र आए। यही नेता एक और सीएम रहते किए अपने गलत कामों की माफी मांगते हैं वहीं दूसरी और अपनी पार्टी के साथ विकास का ज्ञान बघार कर जनता को बरगलाने का असफल प्रयास करते है। हमारी सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी योजनाएँ ज़ीरो टोलरेंस नीति के तहत सफलतापूर्वक पूरी की हैं, लेकिन कॉंग्रेस की कमीशन सरकारें तो इस तरह लाखों करोड़ की योजनाओं के बेदाग संचालित होने की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं। कॉंग्रेस पार्टी सुविधावादी हिन्दू बनने के साथ साथ चुनावी सैनिक प्रेमी भी बन जाती है। आज सैनिक प्रेम का पाखंड करने वाली कॉंग्रेस को बताना चाहिए उन्होने 1972 के बाद मोदी सरकार आने तक सैनिकों की सबसे अहम और वाजिब मांग वन रेंक बन पेंशन को लागू क्यूँ नहीं किया ? जिसे मोदी जी ने आते ही पूरा किया और जिसके फलस्वरूप 22 लाख सेवानिवृत सैनिक आज इसका लाभ ले रहे हैं।

Leave A Comment