Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



बीजेपी कांग्रेस ने पिछले 21 सालों से उत्तराखंड को बर्बाद किया, एक मौका ‘आप’ को दे : केजरीवाल

 

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने एक प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के लिए अपना विजन पेश किया। आम आदमी पार्टी की इस प्रेस वार्ता में राष्टीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री उम्मीदवार कंर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहाँ की दोनो पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए उत्तराखंड को पिछले  21 सालों को बर्बाद करने का काम किया है। इनको यहाँ लाने से उत्तराखंड का भला नही हो सकता। उत्तराखंड की जनता ने इनको भली भांति देख लिया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बेहतर काम किया है। बेहद कम समय में बहुत विकास के काम दिल्ली में हुए है। दिल्ली सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो कहती है कि मैंने काम किया हो तो ही हमें वोट देना। दिल्ली की जनता ने काम के आधार पर वोट दिया। ये चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है यदि आप की प्रदेश में सरकार बनती है तो हम भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे और कंर्नल अजय कोठियाल  को राजनीति नही आती हमे काम करना आता है। इनकी नियत साफ नही है हमारी पास साफ नियत और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के मुख्यमंत्री कंर्नल अजय कोठियाल जल्द ही पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। उन्होंने घोषणापत्र के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं और विजन पेश करते हुए कहा उनकी पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार खत्म करने की रहेगी । दिल्ली में उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म  करके दिखाया है।उन्होंने कहा, सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री , 24 घण्टे सुचारू बिजली की व्यवस्था देंगे।  व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा उनका फोकस रोजगार पर रहेगा ।इसके अलावा उन्होंने बताया प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या पलायन की है। जिसका प्रमुख कारणों में से एक कारण उत्तराखंड में बेरोजगारी की समस्या है।उन्होंने कहा प्राइवेट और सरकारी नोकरी में  प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता देंगे।महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में 1000 रुपये प्रत्येक परिवार में 18 वर्ष के ऊपर की आयु की महिला को देंगे। दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति देश मे ही नही बल्कि पूरे विश्व मे विख्यात है और उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है इसलिए आम आदमी पार्टी यहां आते ही यहाँ की शिक्षा व्यवस्था सुधारेगी ।उन्होंने बताया दिल्ली में हमने सारे स्कूल  ठीक करके दिखाया है उत्तराखंड में भी करके दिखाएंगे। शिक्षा मुफ्त करेंगे, अस्पताल की व्यवस्था बेहतर करेंगे। उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनवाएंगे।भूतपूर्व सैनिकों को उत्तराखंड सरकार में नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा , उत्तराखंड नवनिर्माण में इनका सहयोग लिया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मान राशि के तौर पर एक करोड रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसमें पैरामिलिट्री फ़ोर्स ,उत्तराखंड पुलिस सबको जोड़ा जाएगा।

Leave A Comment