सचिवालय विंग्स की टीम ने सचिवालय राईजिंग को 8 विकेट से हराया
दूसरे मैच में सचिवालय हरिकेन की टीम सचिवालय ए टीम से हारी
नवीन रावत एवं सागर को मैन आफ द मैच का मिला खिताब
देहरादून | स्वर्गीय संदीप मोहन चमोला की स्मृति में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट मैच के आयोजन में आज का मैच सचिवालय राईजिंग एव विंग्स के बीच मैच खेला गया, राईजिंग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर मे 66 रन बनाकर ही बना सके । नीरज ने 13 रन बनाये। विंग्स की तरफ से नवीन रावत ने 3 एव सजय जोशी ने 02, महेश ने 02 विकेट लिए, विंग्स ने चार ओवरो 02 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दिनेश ने 28 रन बनाये। नवीन रावत को मैन आफ द मैच घोषित किया गया, सचिवालय राईजिंग के कप्तान राजेन्द्र रतूड़ी द्वारा विजेता टीम को पांच सौ रुपये नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। आज का दूसरा मैच सचिवालय हरिकेन एवं सचिवालय ए के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए हरिकेन ने 147 रन बनाये। अनुज चमोली ने 21, नूर ने 21 रन बनाये। सागर ने 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए ने 19.2 ओवरों मे 5 विकेट खोकर मैच जीता। चारु ने 49 रन बनाये। मैन ऑफ दी मैच सागर बने।





















