Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



पहचान : गलियों में ठेले पर बेचता था सब्जी, आज बना सिविल जज, जानिए खबर

सतना | किसान पिता और मजदूर मां के बेटे ने सिविल जज बनकर सतना जिले का नाम रोशन किया है | उनके संघर्ष की कहानी भी अनोखी है | उन्होंने इस पद पर पहुंचने के लिए कोई कोचिंग नहीं ली, बल्कि स्वयं से पढ़ाई करके दम पर ये मुकाम हासिल किया | उन्होंने ओबीसी वर्ग में पूरे मध्य प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है. सिविल जज बनकर जब वे गांव गए तो उनका जोरदार स्वागत किया गया | सिविल जज शिवाकांत के पिता कुंजी लाल कुशवाहा का बेहद छोटा खेत है. इसमें वे सब्जियां उगाते हैं और बेचते हैं. शिवकांत भी पिता के साथ सब्जियों के ठेले पर बैठते थे. दूसरी ओर, उनकी मां घर चलाने के लिए मजदूरी करती थीं | उनके निधन के बाद परिवार की हालत और खराब हो गई | तीन भाई एक बहन में शिवाकांत कुशवाहा दूसरे नंबर पर हैं | उन्हें बचपन से ही पढ़ाई का शौक था और उन्होंने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को इसमें रुकावट नहीं बनने दिया. सब्जियों के साथ-साथ शिवाकांत सीजन में गन्ने के जूस का ठेला भी लगाते थे | इन परिस्थितियों में भी शिवाकांत ने हार नहीं मानी और लगातार पढ़ते रहे | उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा, हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा अमरपाटन के सरदार पटेल स्कूल से पास की | कॉलेज की पढ़ाई अमरपाटन के ही शासकीय कॉलेज में की | इसके बाद वे एलएलबी करने रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय आए | यहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कोर्ट में प्रैक्टिस की और जज की तैयारी करने लगे | चार बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पांचवी बार प्रदेश में ओबीसी वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | शिवाकांत ने इस पद पर पहुंचने के लिए रोज 14 घंटे पढ़ाई की | इस मौके पर शिवाकांत कुशवाहा ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे परिवार और शुभचिंतकों का बहुत बड़ा हाथ है | मैं सभी का आभार मानता हूं | परिवार ने जो सपना देखा था, वह पूरा हो गया |

Leave A Comment