Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



60 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र अनिवार्य हो : राजेन्द्र सिंह

 

देहरादून। राज्य में संचालित चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत सदस्य राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली  राजेन्द्र सिंह ने नगर निगम सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं यात्रियों/पर्यटकों की यात्रा के दौरान राज्य में भारी आमद के मध्यनजर की यात्रा प्रबंधन हेतु बनाए गए प्लान की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान जो यात्री 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं उनका स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया जाए ताकि यात्रियों के मेडिकल इतिहास की जानकारी रहे तथा स्वास्थ्य संबंधी मॉनिटर किया जा सकेें। यात्रियों को धार्मिक स्थलों की जानकारी एवं यात्रा के दौरान क्या करें क्या न करें की बुकलेट/पंपलेट बनाकर वितरित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा भारी संख्या में यात्री आ रहे है, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं बनाई गई है। विगत वषों में कोविड संक्रमण के चलते इस वर्ष श्रद्धालुओं/यात्रियों की संख्या अनुमान से अधिक है इसके लिए और व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में देश एवं विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसी स्थिति में यह उत्तराखंड राज्य के लिए सुखद स्थिति है, परंतु यात्रियों को सुविधाएं दिया जाना हमारा कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि यात्रियों के ठहरने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, परिवहन की अच्छी व्यवस्था के साथ ही सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश चारधाम यात्रा का द्वार है, यहाँ पर यात्रियों का अच्छा स्वागत होना एवं धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए, ताकि वे यहां से अच्छी यादे लेकर जाएं। साथ ही जगह जगह पीने का प्याऊ आदि लगाए एवं बेहतर सफाई व्यवस्था बनाई जाए तथा इसका नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के मार्ग दर्शन हेतु संबंधित यात्रा रूटों, ठहरने, चिकित्सा, भौगोलिक एवं जलवायु की स्थिति, स्वास्थ्य सम्बन्धी सुझाव आदि सुविधाओं की जानकारी पम्पलेट के माध्यम से आने वाले प्रत्येक यात्रियों को दी जाएं ताकि यात्रियों को सुविधा रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूर्व यात्रा के दौरान जो कमियां पाई गयी थी उनकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं भी समय-समय पर निरीक्षण करें तथा यात्रा में आने वाले यात्रियों से वार्ता भी करें, ताकि कहीं जो कमी रह गई है उसको पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक सप्ताह में एक बार समन्वय बैठक करते हुए समीक्षा करने के भी निर्देश दिए साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे अनाधिकृत होर्डिंग, पोस्टर बैनर हटाने के निर्देश दिए।

Leave A Comment