Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



जरा हटके : गढ़वाल विवि के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा गुलदार

 

श्रीनगर। इन दिनों गुलदार के आतंक के कारण आम लोगों में भय का माहौल है। बीती देर रात श्रीनगर के भक्तयाना में लोगों को दो गुलदार दिखाई दिए। वहीं, आज सुबह गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास गर्ल्स हॉस्टल में एक गुलदार आ धमका। जिससे छात्राएं सहित हॉस्टल स्टाफ में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वन विभाग ने छात्राओं को एहतियातन हॉस्टल में रहने की हिदायत दी है। फिलहाल पूरे इलाके में वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है। अभी तक किये गए वन विभाग के सर्च ऑपरेशन में टीम को गुलदार के पंजों के निशान भी मिले हैं। पूरे हॉस्टल परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने से गुलदार का कहीं पता नहीं चल रहा है। पूरे हॉस्टल परिसर में गढ़वाल विवि के 6 गर्ल्स हॉस्टल है, जिनमें 380 छात्रायें रहती हैं। हॉस्टल के सुरक्षा अधिकारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि गर्ल्स हॉस्टल में गुलदार घुस गया है। उन्होंने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। सभी छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। वही, मौके पर पहुंचे कीर्तिनगर रेंज के सहायक रेंजर बीएल आर्य ने कहा कि उनकी टीम पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। अभी सर्च ऑपरेशन में गुलदार के पंजों के निशान दिखाई पड़े हैं। इलाके की रेकी की जा रही है। अगर गुलदार नजर आता है तो उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया जाएगा। साथ में इलाके में पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं।

Leave A Comment