Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

ru

रूद्रपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में ‘आपदा प्रबन्धन‘ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन टेबल टाॅप एक्सरसाईज कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, नई दिल्ली के परामर्शदाताओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक दुर्घटनाओं/ आपदाओं के दौरान प्रभावी कार्यवाही एवं भारत में स्थित राहत संसाधन केन्द्र आदि के बारे में जानकारी देने के साथ पूर्व में घटित हुई बडी आपदाओं के बारे में चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैश्य द्वारा की गई। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैश्य ने कहा कि आपदा प्रबन्धन के विशेषज्ञ यहा जिला प्रशासन को आपदा प्रबन्धन की जानकारी देने के लिए उपस्थित हुए है। इसलिए सभी अधिकारी आपात स्थिति के दौरान प्रभावी कार्यवाही के लिये कार्ययोजना बनाने की जानकारी हासिल करें ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं/आपदाओं से कुशलता पूर्वक निपटा जा सकें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी विशेषज्ञों द्वारा दिये गये टिप्स को समझे और 08 जनवरी को आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल में प्रतिभाग कर आपदा प्रबन्धन के विशय में आधारभूत ज्ञान प्राप्त करें। कार्यशाला में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन के वरिष्ठ परामर्शदाता वीके दत्ता ने आपदा प्रबन्धन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि आपदा प्रबन्धन एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। आपात स्थितियों से निपटने के लिये जिला प्रशासन के सभी विभागों को उनके पास उपलब्ध आवश्यक उपकरण/मशीनरी आदि की चेकिंग नित्य प्रति करनी चाहिये। सभी विभागों को उनके पास उपलब्ध संसाधनों की सही व पूरी जानकारी रखनी चाहिए, क्योंकि दुर्घटनाएं कभी भी घटित हो सकती है। हमे दुर्घटनाओं का कुशलता पूर्वक सामना करने के लिए हर वक्त तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदाओं के समय संसाधनों की अधिकता के बजाय कुशल संसाधनों का होना अति आवश्यक है क्योकि कुशल संसाधनों से बेहतर कार्य लिया जा सकता है। दत्ता ने बताया कि हमारे देश में विश्व के अन्य देशों की तुलना में आपदा प्रबन्धन के लिए सबसे बडी फोर्स है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारियों को सहायता प्रदान करने वाले केन्द्रों और सहायता प्राप्त करने के तरीकों की भी पूरी जानकारी रखनी चाहिए। कार्यशाला में जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डाॅ0 अनिल शर्मा ने जनपद की जनसंख्या, इन्डस्ट्रीज एवं प्रमुख स्थानों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा उनके पास उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में एडीएम आशीष भटगई, डीडीओ आरसी तिवारी, आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञ अमित कुटेजा, एपीडी रमा गोस्वामी, सीएमओ एचके जोशी, फायर विभाग से सीएफओ एनएस कनवार, पुलिस विभाग के आरसी जोशी, एसडीएम अनिल शुक्ला, पूरन सिंह राणा, एचएस मर्तोलिया, डीपी सिंह, एआरटीओ नन्द किशोर, मुख्य कोषाधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी नीता तिवारी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित सिडकुल स्थित उद्योगों के प्रबन्धक संतोष सिंह, आरपी मलखानियां, पीसी पंत, अरविन्द दिवाकर, सैयद रफी, उमेश जोशी, सौरभ सक्सेना, अनुप सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment