Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव मेले में महिलाओं ने गोरखाली नृत्य और गीतों से समा बांधा

 

देहरादून। गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेंद्र गिरी, अध्यक्ष भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड नेपाल मेजर जनरल संजीव खत्री जीओसी सब एरिया उत्तराखंड, सुनील उनियाल गामा, महापौर देहरादून एवं हरक सिंह रावत मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में जयदीप दत्ता, चार्टेड अकाउंटेंट, डॉ लता थापा, निर्मला खत्री, अध्यापिका, कर्नल एसएस कवंर, एमडी सुंदर भूमि सिक्योरिटी सर्विसेज, आनंद थापा, प्रोपराइटर आनंद टायर सर्विस, दुर्गा वर्मा, चेयरमैन दुर्गा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज, रोबिन थापा, समाज सेवक, हरी अवतार छेत्री, समाज सेवक, रंजीत धामी, समाज सेवक एवं मामचंद वर्मा, वार्ड पार्सद मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजुद अतिथियां ने वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दीया। उन्होंने ने कहा कि महोत्सव में विभिन्न जातियों की पारंपरिक कला को बेजोड़ ढंग से प्रस्तुत करने के साथ साथ प्रदेश की संस्कृति सभ्यता एवं परंपरा को संजोकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिएं। इससे गोरखा समाज की संस्कृति का प्रसार होता है। इसके लिए उन्होंने गोरखा समाज से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने मुख्य अतिथि माननीय गणेश जोशी  एवं अति विशिष्ट अतिथिय एवं कार्यक्रम में मौजुद सभी मेहमानों को मै धन्यवाद व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस कार्यक्रम कि शोभा बढ़ाई। उन्होंने बताया  महोत्सव में पहुंचे व्यक्तियों ने गोरखा व्यंजनों का भी स्वाद चखा। इसमें प्रमुख रूप से सेल रोटी और गोरखा चटनी शामिल थी। एवं विभिन्न प्रकार के स्टॉलों में गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी में दिवाली के शुभ अवसर पर खरीदारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा ढाका धागा रहा आज का मुख आकर्षण का केंद्र। गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले के दूसरे दिन नेपाली हस्करधा से बने उत्पादों का रहा बोलबाला। ढाका धागा से बने उत्पाद जैसे, ढाका टोपी, नेपाली साड़ी, घलक, लुंगी  व नेपाली परम्परिक वस्त्रो ने लोगो ध्यान अपनी ओर खींचा, तो वही साथ ही साथ नेपाली संस्कृति से जुड़ी आभूषणों, टोपे, छटके तिलेरी जैसे सुन्दर गहने भी रहे आकर्षण का केंद्र। कार्यक्रम में मौजुद वीर गोर्खाकल्याण समिति के महासचिव विशाल थापा ने बताया कि महोत्सव में गोरखाली संस्कृति की धूम रही। उन्होंने बताया कि मेले के दूसरे दिन लोगो में उत्साह और उमंग के नज़ारे देखने को मिले। एक तरफ देहरादूनवासीयो ने  दिवाली  को मद्दे नजर रखते हुए, पारंपरिक वेष भूषा, ढाका टोपी, नेपाली साड़ियों की खरीदारी की, तो वही दूसरी तरफ नेपाली व्यंजन सेल रोटी, भुटवा मीट और प्रसिद्ध गोरखा चटनी का स्वाद चखा इस के साथ ही साथ लोगो ने आभूषणों एव घर के साज-सज्जा के सामानों की बढ़ चढ़ कर खरीदारी की। समिति के सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले के दूसरे दिन 2/9  जी.र संस्था के द्वारा खुखरी डांस की प्रस्तुति दी गई एवं गुरुंग समाज की ओर से थाली डांस की प्रस्तुति दी गई  साथ ही साथ मारुनी  डांस,कौड़ा डांस  गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी  संस्कृति के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए वहीं हिन्दी गानों पर उत्तराखंड की प्रसिद जानी  मानी लोकगायीका कलाकार सोनाली राई ने,झरना को चिसो पानी के गाने की  प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। एवं अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग, उपाघ्यक्ष सूर्य विक्रम शाही,  मनोज तमांग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सचिव देविन शाही, सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दीवान, सांस्कृतिक सह सचिव झगु राना, संरक्षक मेजर बीपी थापा, संरक्षक सारिका प्रधान, सलाहकार  कर्नल फुल माया गुरुंग, कर्नल एलबी खत्री वही समिति सदस्यों में बुदेश राई, दिल कुमारी शाही ,करमिता थापा,सूबेदार मीन प्रसाद गुरुंग, सानु गुरुंग, लोकेश गुरुंग एवं सूजन शाही मौजूद रहे।

Leave A Comment