Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



जरा हटके : अग्नि शमन एवं आपात सेवा के फायरमैन के 45 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त

 

देहरादून। इमरजैैंसी सेवा मजबूत होने के कितने ही दावे किये जाये लेकिन वास्तविकता में अग्निशमन एवं आपात सेवा के कार्मिकों के 36 प्र्रतिशत पद रिक्त हैं और फायरमैन के तो अधिकतर जिलों में आधे से अधिक पद रिक्त है। ऐसी स्थििति में आपात सेवा में मजबूत होने की कैसे उम्मीद की जा सकती है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में फायर सर्विस के  कार्मिकों के स्वीकृत, कार्यरत व रिक्त पदों की सूचना मांगी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपनिदेशक (तकनीकी) अग्नि शमन एवं आपात सेवा, उत्तराखंड ने अपने 14 नवम्बर 22 के उत्तर के साथ सम्बन्धित विवरण की प्रति उपलब्ध करायी है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार प्रदेश में उपनिदेशक (तकनीकी) का एक पद स्वीकृत है जो उपलब्ध है जबकि मुख्य अग्नि शमन अधिकारी (सी.एफ.ओ.) के 9 पद स्वीकृत हैै जिसमंें केवल 4 सी.एफ.ओ. ही उपलब्ध है, 5 जिलों के सी.एफ.ओ. के पद रिक्त हैं। केवल देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधमसिंह नगर जिलों में सी.एफ.ओ. तैनात है जबकि चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में सी.एफ.ओ. के पद रिक्त हैै।
प्रदेश में फायर स्टेशन आफिसर के 35 पद स्वीकृत है लेकिन केवल 7 फायर स्टेशनों पर ही एफ.एस.ओ. तैनात हैं, 28 फायर स्टेशनों में पद रिक्त है। फायर स्टेशन सैैकिण्ड आफिसर के 50 में से आधे से अधिक 26 पद रिक्त है। लीडिंग फायर मैैन के 162 स्वीकृत पदों में से 15 पद रिक्त है जबकि फायर सर्विस चालको के 205 पदों में से केवल 4 पद रिक्त है लेकिन 19 ड्राइवर उपनल के कार्यरत हैैं। फायर मैन के 998 पद स्वीकृत है जबकि 34 प्रतिशत से अधिक 455 पद रिक्त है और केवल 543 फायरमैैन ही कार्यरत है। नदीम को जिलावार सूूचना के अनुसार गढ़वाल मण्डल में चमोली जिले में अग्निशमन एवं आपात सेवा के 99 कार्मिकों के स्वीकृत पदों में से केवल 48 कर्मचारी कार्यरत है और 52 प्रतिशत 51 पद रिक्त है जबकि रूद्रप्रयाग जिले में 38 में से केवल 22 कर्मचारी कार्यरत है और 42 प्र्रतिशत 16 पद रिक्त हैै। पौैड़ी गढ़वाल जिले में 96 में से 49 कार्यरत है जबकि 49 प्रतिशत 47 पद रिक्त हैै। उत्तरकाशी में 81 में से 61 कार्यरत है तथा 25 प्रतिशत 20 पद रिक्त हैं। टिहरी गढ़वाल में 86 में से 58 कार्यरत है तथा 33 प्रतिशत 28 पद रिक्त है। देहरादून में 267 में से 147 पद कार्यरत है तथा 45 प्रतिशत 120 पद रिक्त हैं। हरिद्वार जिले में 160 में से 105 पद कार्यरत है 34 प्रतिशत 55 पद रिक्त है।

Leave A Comment