Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



नेक कार्य : राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय देहरादून में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

 

देहरादून। अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय नौसेना भारतीय सामुद्रिक सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। देश में भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका को पहचानने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। 4 दिसंबर को उस दिन के रूप में चुना गया था जब 1971 में, ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था, जिसमें पाकिस्तानी नौसेना के सैकड़ों कर्मी मारे गए थे। इस दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को भी याद किया जाता है। भारतीय नौसेना के इस गौरवशाली दिवस को बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। सप्ताह भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। देशवासियों की सुरक्षा में भी भारतीय नौसेना की सराहनीय भूमिका है। नौसेना कर्मियों के वीरतापूर्ण कार्यों की याद में और राष्ट्र के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता को फिर से समर्पित करने के लिए, एक सप्ताह भर चलने वाला उत्सव, जिसमें विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया जाता है, नौसेना सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून में नौसेना दिवस के आयोजन की तैयारियाँ बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ की जा रही हैं। जिसमें 01 दिसंबर 2022 को रक्तदान शिविर, 03 दिसंबर 2022 को कॉलेज/स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय भ्रमण और भारतीय नौसेना और हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित प्रदर्शनी जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल होंगी। 03 दिसंबर 22 को ही अपराह्न 04:00 बजे से कार्यालय के मैदान में सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों (सिविलियन) के साथ मिलन/बातचीत का कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य जलसर्वेक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। नौसेना सप्ताह समारोह में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में ही मुख्य समारोह 04 दिसंबर 2022 को शाम 04:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक ‘एट होम’ समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, PVSM, UYSM, AVSM, VSM मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के के रूप में शिरकत करेंगे।

“रक्तदान है महादान”

नौसेना सप्ताह समारोह के कार्यक्रमों के अंतर्गत आज गुरुवार, 01 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय देहरादून द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका संचालन दून अस्पताल और रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में भारतीय नौसेना के अधिकारियों/कर्मियों और एनएचओ के असैनिक कर्मियों ने स्वेच्छा से इस नेक कार्य में प्रतिभाग कर रक्तदान किया।

Leave A Comment