Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



छात्र छात्राएं नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य से हुए रूबरू

 

पूर्व नौसैनिकों के साथ वार्तालाप/मिलन कार्यक्रम

देहरादून । नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य को समर्पित नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। 4 दिसंबर को उस दिन के रूप में चुना गया था जब 1971 में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था, जिसमें पाकिस्तानी नौसेना के सैकड़ों कर्मी मारे गए थे। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून में नौसेना दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा है। जिसमें 01 दिसंबर 2022 को रक्तदान शिविर, 03 दिसंबर 2022 को कॉलेज/स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय भ्रमण और भारतीय नौसेना एवं हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित प्रदर्शनी जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं। 03 दिसंबर 22 को ही अपराह्न 3:30 बजे से कार्यालय के मैदान में सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों (सिविलियन) के साथ मिलन/बातचीत का कार्यक्रम हुआ।

कॉलेज/स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय का दौरा एवं प्रदर्शनी का अवलोकन

नौसेना सप्ताह समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के क्रम में आज शनिवार, 3 दिसंबर को विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बड़ी संख्या में छात्रों ने राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय का दौरा किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा भारतीय नौसेना और हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। नौसेना में शामिल होने के उद्देश्य को लेकर छात्रों के साथ प्रेरणाप्रद वार्तालाप भी की गई। इस अवसर पर नेवल वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (NWWA), देहरादून की अध्यक्षा तन्वी अरोड़ा ने छात्रों के साथ बातचीत की और उनके साथ आए शिक्षकों/फैकल्टी को सम्मानित किया। 03 दिसंबर को ही अपराह्न 3:30 बजे से कार्यालय के मैदान में सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों (सिविलियन) के साथ मिलन/बातचीत का कार्यक्रम हुआ। जिसमें काफी संख्या में पूर्व नौसैनिकों एवं असैनिक कर्मियों ने शिकरत की। सभी ने परस्पर अपने-अपने अनुभव साझा किये। मुख्य जल सर्वेक्षक एवं अन्य वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने सभी के साथ वार्तालाप की। इस अवसर पर मुख्य जल सर्वेक्षक, वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ने सभी आये हुए सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों एवं अन्य मेहमानों का अभिनन्दन कर, अपने सम्बोधन में नौसेना दिवस के बारे में बताने के साथ साथ नौसेना एवं जल सर्वेक्षण विभाग की सालभर की उपलब्धयों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। नौसेना सप्ताह समारोह में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में ही मुख्य समारोह 04 दिसंबर 2022 को शाम 04:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक ‘एट होम’ समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, PVSM, UYSM, AVSM, VSM मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के के रूप में शिरकत करेंगे।

Leave A Comment