Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



आईएमए पीओपीः भारतीय सेना को मिले 314 नए जांबाज सैन्य अधिकारी

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 314 जैंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना के अंग बन गए। इसके अलावा 11 मित्र देशों के 30 कैडेट भी पास आउट हुए। इसके साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 489 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2843 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।। शनिवार को पास आउट हुए कैडेटों में उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 51, हरियाणा के 30 और उत्तराखंड के 29 कैडेट्स शामिल हैं। बिहार के 24, महाराष्ट्र के 21, पंजाब के 21, राजस्थान के 16, दिल्ली के 13, हिमाचल प्रदेश के 17, केरल के 10, मध्य प्रदेश के 15, तेलंगाना के 02, जम्मू-कश्मीर के 09, नेपाल (भारतीय मूल) का 01, बंगाल के 08, तमिलनाडु के 07, कर्नाटक के 09, ओडिसा का 01, आंध्र प्रदेश के 04, त्रिपुरा का 01, अरुणाचल प्रदेश का 01, असम के 04, छत्तीसगढ़ के 04, झारखंड के 02, मणिपुर के 02 व नागालैंड का 01, मिजोरम के 03, लद्दाख का 01, गुजरात के 05 व चंडीगढ़ के 02 जैंटलमैड कैडेट शनिवार को आईएमए से पासआउट हुए। इनके अलावा पड़ासी देशों के जो 30 जैंटलमैन कैडेट पास आउट हुए उनमें भूटान के 13, मालदीव के 3, म्यांमार का 1, नेपाल के 2, श्रीलंका के 4, सूडान का 1, तजाकिस्तान के 2, तंजानिया का 1, तुर्कमेनिस्तान का 1, वियतनाम का 1 व उज्बेकिस्तान का 1 कैडेट पासआउट हुए। दस वर्षों में यह पहली बार है जबकि अफगानिस्तान का कोई कैडेट परेड में नहीं दिखा। अफगानिस्तान में तालिबान शासन लागू होने से ऐसा हुआ है। रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं। स्वार्ड आफ आनर पवन कुमार, स्वर्ण पदक पवन कुमार, रजत पदक जगजीत सिंह, रजत पदक टीजीसी अभिषेक शर्मा, कांस्य पदक प्रापु लिखित व चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर का अवार्ड जोजिला कंपनी को मिला।

Leave A Comment