Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



उत्तराखंड : पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहारनपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

 

हरिद्वार। उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ द्वारा सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने सहारनपुर से पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी करने का कार्य किया था। जिसके बदले उसे 10 हजार की रकम मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसआईटी के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किए गए हैं, जिसमे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है। बताया कि आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई है। संजीव के कहने पर ही उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थियों की निगरानी की थी। इस काम के लिए  उसे 10 हजार रुपये मिले थे। पटवारी भर्ती की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोपी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी सहित जेल में बंद सातों आरोपियों के खिलाफ एक और कार्रवाई की गई है। कनखल थाने में सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।।बीते बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने पेपर लीक मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लोक सेवा आयोग के अतिगोपन अनुभाग-3 के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रितु, राजपाल निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर हाल ग्राम सुकरासा अंबूवाला पथरी, संजीव कुमार निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी सहारनपुर हाल फ्लैट नंबर जी-407 जुर्स कंट्री ज्वालापुर, रामकुमार निवासी ग्राम सेठपुर लक्सर, मनीष कुमार निवासी गंगनहर कोतवाली रुड़की, प्रमोद निवासी लक्सर के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक करने वाले सभी सात आरोपी जेल में बंद हैं। आरोपियों के खिलाफ एक ओर कार्रवाई की गई है। कनखल थाने में सभी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave A Comment