Breaking News:

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन -

Saturday, October 10, 2026

सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद -

Saturday, October 10, 2026

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें -

Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म -

Friday, October 9, 2026

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026



जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर हुआ 100 एल.पी.एम

 

देहरादून। सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत एवं बचाव, स्थायीध्अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 6 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 100 एल.पी.एम. हो गया है। यह एक राहत की खबर है। सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड ने जोशीमठ में कार्यरत विभिन्न तकनीकी संस्थानों के निदेशकों तथा वैज्ञानिकों से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्र का तत्काल अध्ययन करते हुए अध्ययन रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करायी जाय। जोशीमठ में भू-धसांव का अध्ययन समयबद्ध तरीके से हो। विभिन्न तकनीकी संस्थान अपनी अध्ययन रिपोर्टे एक दूसरे से सांझा भी करें। अध्ययन रिपोर्टो में स्पष्टता के साथ ही समाधान की भी चर्चा की जाय। सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी कि अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 615 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2190 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2205 लोगों की है। अभी तक 849 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई है। सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है। उन्होनें जानकारी दी कि गांधीनगर में 01,  सिंहधार में 02,  मनोहरबाग में 05,  सुनील में 07 क्षेत्र ध् वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं। 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। 258 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये हैं।  विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 865 है। प्रेस वार्ता में अपर सचिव आपदा प्रबन्धन, निदेशक उत्तराखण्ड भूस्खलन प्रबन्धन एवं न्यूनीकरण संस्थान, निदेशक वाडिया संस्थान, निदेशक आईआईआरएस देहरादून, निदेशक एनआईएच तथा निदेशक आईआईटीआर उपस्थित थे।

Leave A Comment