Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सराहनीय : जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावित छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा देने को आगे आये यह संस्थान

देहरादून। देहरादून में स्थित सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने अपने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए संस्थान के शैक्षिक परिषद की बैठक में जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। गणत्रंत दिवस से पूर्व उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित जोशीमठ क्षेत्र के युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर है। संस्थान कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों व प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर योग्य 300 छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। जिसका एमओयू भी संस्थान द्वारा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड के साथ आज किया गया है ताकि ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल स्तर  से चिह्नित करने में आसानी हो। अब संस्थान ने जोशीमठ आपदा प्रभावित बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए उन्हें निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का ऐलान किया है। सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि जोशीमठ इस वक्त एक बड़ी विपदा से जूझ रहा है, भू धंसाव के कारण जोशीमठवासी अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रह रहे हैं जिससे उनके काम धंधों के साथ उनके बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हुई है। इस विपदा की घड़ी में हमारा संस्थान जोशीमठ वासियों के साथ खड़ा है और आपदा प्रभावित किसी भी बच्चे की उच्च शिक्षा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज न सिर्फ उच्च शिक्षा बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सजग इंडिया के माध्यम से बीते 15 सालों से नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वही ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने भी इस पहल में एक कदम आगे बढ़ते हुए इन छात्रों के लिए सभी प्रकार की शिक्षा को निःशुल्क प्रदान करने को आगे आयी है , जिन पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा उनमें  (बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बी.एससी ऑप्टोमेट्री, बी.एससी.पैथोलॉजी, बीएससी रेडियोलॉजी, बीएससी फिजियोथेरेपी, बीएससी ऑपरेशन थियेटर टैक्नोलॉजी, बैचलर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, बीबीए, बीसीए, बी.लिब, एम.लिब, बी.एससी.आईटी, बीए (ऑनर), एमएसडब्ल्यू, बीए (टूरिज्म), मास कम्युनिकेशन, बी.कॉम (ऑनर्स।), बीएचएम, डीएचएम, बीए, बी.कॉम, बी.एससी। (पीसीएम ध् जेडबीसी), मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर इन होटल मैनेजमेंट, एम.एससी। बायोकैमिस्ट्री, एम.एससी.माइक्रोबायोलॉजी, एम.एससी.एमएलटी, पी.जी. योग विज्ञान डिप्लोमा, पी.जी. फिटनेस और खेल प्रबंधन में डिप्लोमा, पी.जी. व्यापार लेखा और कराधान में डिप्लोमा, पी.जी. पत्रकारिता और जनसंचार में डिप्लोमा, पी.जी. जल स्वच्छता और स्वच्छता में डिप्लोमा) शामिल हैं।

Leave A Comment