Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



उत्तराखंड : सीएम ने किया जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

 

रायवाला/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रायवाला, ऋषिकेश, देहरादून में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान लोगो ने ही जनसंघ के रूप में राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। यह सभी हमारे प्रेरणापुंज व एकात्म मानववाद के विचार से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करने वाले महान विचारक थे। जिन्होंने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा हमारा संगठन विश्व का एक मात्र संगठन है जहां विचारधारा और पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, श्रद्धा, विश्वास और कड़ी मेहनत से ही हमारी पार्टी लगातार आगे बड़ रही है। दो दिवसीय हमारे इस महामंथन से जो उत्साहरूपी अमृत निकला है, वो अवश्य ही प्रदेश में हमारी पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस बैठक से हमें एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है, वो भविष्य में आने वाले सभी चुनावों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। गरीब कल्याण व अंत्योदय ही हम सभी कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है, क्योंकि तभी हमें एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पूर्ण आत्मिक संतोष प्राप्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनीतिक संगठन हैं जहां पार्टी के पोस्टर चिपकाने वाला व्यक्ति भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है और मुझ जैसा सामान्य परिवार से आने वाला कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्य सेवक बन सकता है। क्योंकि हमारी पार्टी राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय तथा व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत का अनुसरण करती है। प्रधानमंत्री जी के ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ में हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है।

Leave A Comment