Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



खुलासाः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने विगत 13 फरवरी को युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या अवैध सम्बन्धो के चलते उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके मित्र के साथ मिलकर की थी। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने पति की हत्या को सड़यंत्र रचकर दुर्घटना बताने का दुःसाहस भी किया। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी सहित उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 13 फरवरी को इन्द्रा देवी पत्नी सन्तराम निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी, हाल पता धनवन्तरी अस्पताल रसूलपुर कोतवाली विकासनगर में अपने पति उम्र 32 वर्ष की पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने थाना कालसी से जानकारी मिली कि सहिया रोड जजरेड के पास एक एक्सीडेन्ट हो रखा है।  जिसमे एक शव 50 मीटर खाई से बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति यानी मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों से शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सन्तराम के रूप में हुई। इस मामले में उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर इस मामले में जानकारी जुटाने शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। साथ ही मृतक के मोबाइल नम्बरो की सीडीआर व घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र का डम्प डाटा को एकत्रित किया गया। मृतक के सीडीआर के अवलोकन से एक संदिग्ध नम्बर, जो आशीष पुत्र मुकेश कुमार निवासी वार्ड नम्बर 2 आदर्श विहार हर्बटपुर थाना विकासनगर के नाम पर पंजीकृत होना पाया गया। जिसकी लोकेशन भी मृतक के साथ घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में मिली। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आशीष कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर हथौडे़ से वार कर संतराम की हत्या करना तथा उसके शव व मोटरसाइकिल को सहिया रोड जजरेड के पास खाई में फंेकना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस वारदात की साजिश मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा देवी तथा मुकेश द्वारा की गयी थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार घटना में शामिल अन्य आरोपी मुकेश  बाईपास रोड से त्रिशला धर्मशाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा को घटना के सम्बन्ध में पूछताछ हेतु चैकी बाजार बुलाया गया था तथा घटना के सम्बन्ध में सख्ती से जानकारी करने पर उसके द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। जिसके बाद पलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौडे़ को बरामद कर लिया। आरोपी मुकेश हर्बटपुर से कालसी रोड पर मैजिक चलता था जिसके चलते मृतक की पत्नी से उसकी अच्छी दोस्ती हो गयी। जिसके बाद मृतक संतराम की पत्नी ने अपने पति हो रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई जिसके  बाद संतराम को बड़ा काम दिलाने के नाम पर बुलाकर हत्या की वारदात को अन्जाम दिया गया।

Leave A Comment