Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



डंपर ने मिक्सर चालक को रौंद डाला, लोगों ने किया हाइवे जाम

 

रूद्रप्रयाग। निर्माणाधीन सुरंग के अंदर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने मिक्सर चालक को रौंद दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्यदायी कंपनी मेघा और रेलवे विकास निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गेज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत जवाड़ी बाईपास पर निर्माणाधीन सुरंग के अंदर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने मिक्सर चालक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह सुरंग में लाइट की व्यवस्था न होना भी माना जा रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्यदायी कंपनी मेघा और रेलवे विकास निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। देर शाम परिजनों की तहरीर पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने व उचित मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव उठाया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे टनल पर जवाड़ी बाईपास से करीब 100 अंदर शार्टकिट के लिए मिक्सर मशीन में काम चल रहा था। इसी दौरान मिक्सर वाहन चालक सुनील गोस्वामी अचानक तेज पानी की धार में अनियंत्रित होकर गिर गया तभी सुरंग से दूसरी ओर से आ रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। आसपास अन्य मजदूर एकत्र हुए लेकिन तब तक सुनील दम तोड़ चुका था। सुरंग में लाइट न होना भी घटना की वजह बताई जा रही है। अन्य मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के साथ ही पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। लगभग एक बजे स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर कंपनी के सक्षम अधिकारी मौके पर न पाकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोगों ने दोपहर करीब दो बजे रैंतोली में बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल के नेतृत्व में कोतवाल प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा मिलने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। विधायक भरत सिंह चैधरी और एडीएम दीपेंद्र नेगी भी मौके पर पहुंचे और कंपनी महानिदेशक एचएन सिंह को वार्ता के लिए बुलाया। कंपनी महानिदेशक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। विधायक ने बताया कि वार्ता के दौरान ही परिजनों की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave A Comment