Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



उत्तराखंड में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

नैनीताल। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तय कर दिया है कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे। आईओए की बैठक में उत्तराखंड की मेजबानी पर मुहर लग गई। हालांकि, छत्तीसगढ़ ने भी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की दावेदारी की थी, लेकिन आईओए ने उत्तराखंड को मेजबानी दी है। बैठक में मौजूद उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने यह जानकारी दी है। भारतीय ओलंपिक संघ के मीटिंग हॉल में हुई बैठक में पूरे प्रदेश के खेल संघों के प्रतिनिधि और राज्य ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने की। देश में खेलों के विकास के अलावा अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों पर भी चर्चा हुई जिसमें तय हुआ कि सितंबर-अक्तूबर में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे।
अगले साल यानी 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल होंगे। आईओए ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी परखने के लिए आईओए की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक को तात्कालिक रूप से नामित किया है। बैठक का संचालन सीईओ कल्याण चैबे ने किया। 2015 में केरल के बाद गोवा और उत्तराखंड को ये खेल कराने थे लेकिन इन दोनों ही राज्यों में आधी-अधूरी तैयारी की वजह से ये खेल 2018 से टलते रहे। बता दें कि 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा, 37वें छत्तीसगढ़ जबकि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को 2014 में ही आवंटित कर दिए गए थे। गोवा ने 36वें खेल कराने से अपने हाथ पीछे खींचे और छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी तैयारी अधूरी रहने से राष्ट्रीय खेल लगातार खिसकते रहे। राष्ट्रीय खेलों में लगातार हो रही देरी को देखते हुए आईओए के तत्कालीन अध्यक्ष हल्द्वानी निवासी राजीव मेहता ने भारत सरकार और गुजरात सरकार से बात करके बेहद कम समय में गुजरात में राष्ट्रीय खेल सितंबर 2022 में आयोजित करा दिए। हालांकि, इन खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। 32 राज्यों में से उत्तराखंड की टीम एक गोल्ड समेत 18 पदकों के साथ 26वें स्थान पर रही।

Leave A Comment