Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे : सीएम धामी

 

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में घोषणा की कि उन बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने दावा किया कि नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद आयोजित एक भी परीक्षा में नकल नहीं हुई। वह बजट पर चर्चा के दौरान वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि हमने कुछ नहीं किया, लेकिन सब कुछ जल्दी-जल्दी नहीं हो सकता। सरकार ने नकलविहीन परीक्षा का संकल्प लिया है। नकल के मामले में अब तक 81 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री को बीच में टोका कि नकल विरोध कानून लाने में हुजूर बहुत देर कर दी है। इस पर सीएम ने कहा कि देर आए पर दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने सदन में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए दीर्घकालिक योजना बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि गैरसैंण में साल भर व्यवस्थाएं होती रहनी चाहिए। इसके लिए सरकार आवश्यकता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जुलाई माह तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी। हमने चुनाव से पहले कहा था कि समान नागरिक संहिता बनाएंगे। राज्य के अंदर एक समान कानून होना चाहिए। कमेटी ने हितधारकों से बात की है। सीएम ने कहा कि हल्द्वानी में आईएसबीटी बनाया जाएगा, लेकिन जिस भूमि आईएसबीट प्रस्तावित है, वह वनभूमि है। वनभूमि की अनुमति के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। वनभूमि की अनुमति मिलने के बाद आईएसबीटी का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान चलाया है। 31 मार्च तक हर हाल में सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की मरम्मत के लिए भी 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Leave A Comment