Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को

 

देहरादून/उत्तरकाशी। श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया  शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। आज नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर  मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) में 108 गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा भगवती  दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों-तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। तथा श्री 108 गंगोत्री  मंदिर समिति के अध्यक्ष  एवं तीर्थ पुरोहित  हरीश सेमवाल तथा मंदिर समिति सचिव ध् तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की।
मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ।  शुक्रवार 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली  समारोह पूर्वक सेना के बैड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी  प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को भैंरो घाटी से मां गंगा की डोली 9.30 बजे प्रात तक गंगोत्री धाम पहुंच जायेगी तथा 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल,उमेश सेमवाल,मंद्राचल सेमवाल,गिरीश सेमवाल, वसुदेव सेमवाल मौजूद रहे।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मां यमुना  के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा होगी। वही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रातः 7 बजकर दस मिनट तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रातरू 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी  अपर आयुक्त गढ़वाल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि चारों धामों में सभी विभागों को यात्रा संबंधित तैयारियां तथा कार्य को 15 अप्रैल तक पूरा किये जाने हेतु गढवाल कमिश्नर अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन सुशील कुमार द्वारा जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी को निर्देश के दिये हैं। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंप में चारधाम यात्रा से पहले आवश्यक यात्री सुविथायें जुटायी जा रही है।

Leave A Comment