Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



आढ़त बाजार स्थानातंरित किए जाने को लेकर आई बड़ी खबर

 

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आढ़त बाजार स्थानातंरित किए जाने के संबंध में व्यापारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आढ़त बाजार सड़क चैड़ीकरण हेतु शासकीय एवं व्यक्तिगत संपत्तियों का चिन्ह्नीकरण करते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारियों ने आढत बाजार स्थानान्तरण प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आढ़त बाजार को स्थानातंरित किए जाने वाले स्थान पर मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यान में रखकर ले आउट बनाने तथा नवनिर्मित आढ़त बाजार परिसर में सड़क 30 मीटर से कम न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आढ़त बाजार स्थानातंरण योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि आढ़त बाजार चैड़ीकरण में जिन विभागों की संपत्ति आ रही है उनको पत्राचार करें, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों ने आढ़त बाजार स्थानातंरण कार्यों की प्रक्रिया मेें तेजी लाने हेतु राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कहा कि व्यापारियों को दिए जाने वाले स्थान पर स्वामित्व दिलाया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया संपादित करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अर्बन प्लानर अजय बक्सी, ट्रांसपोर्ट प्लानर राहुल कपूर, अधि0अभि0 एमडीडीए सुनील कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि प्रवीन कुमार, आरआई एमडीडीए नजीर अहमद, महासचिव आढ़त बाजार ऐसोसिएशन विनोद गोयल, सह सचिव संदीप गोयल, सदस्य विनित कुमार, मनोज बंसल, मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment