Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



सचिवालय बुल्स को रोमांचक मैच के सुपर ओवर में मिली जीत

 

विकी को मैन ऑफ द मैच और राकेश जोशी को फाइटर ऑफ द मैच का मिला अवार्ड

देहरादून (खेल कोना ) | अंतर सचिवालय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें संस्करण मे आज पहला मैच सचिवालय सुपर किंग्स बनाम सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया। सचिवालय सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। रविंद्र सिंह ने 24, जितेंद्र ने 19 और राकेश जोशी ने 11 रन बनाए। विक्की और हुकुम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय बुल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 122 रन ही बना पाई और मैच ड्रॉ हो गया। रोहित ने 27 और विक्की ने 23 रन बनाए। राकेश जोशी ने चार और विनीत मेंदोला ने तीन विकेट लिए। सुपर ओवर में सचिवालय बुल्स ने 13 रन बनाए और सुपर किंग्स की टीम 1 रन पर ढेर हो गई। इस तरह बुल्स ने सुपर ओवर में 12 रनों से मैच जीत लिया। विकी को मैन ऑफ द मैच और राकेश जोशी को फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

रॉयल स्ट्राइकर ने सचिवालय राइजिंग को हराया

मैन ऑफ द मैच पुष्पेंद्र लटवाल को और फाइटर ऑफ द मैच सौरव को दिया गया

आज का दूसरा मैच रॉयल स्ट्राइकर और सचिवालय राइजिंग के बीच खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों मे आठ के नुकसान पर 199 रन बनाए। पुष्पेंद्र लतवाल ने 80 और रवि रस्वाल ने 30 और चंदन ने 32 रनों का योगदान दिया। शैलेंद्र राणा और सौरव ने तीन-तीन विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग की टीम 105 रनों पर ढेर हो गई। सौरभ ने 31 और अंकित ने 19 रन बनाए। विवेक नैनवाल ने सर्वाधिक 3 विकेट, सचिन, आलोक ने दो- दो विकेट लिए। इस तरह रॉयल स्ट्राइकर ने मैच 94 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पुष्पेंद्र लटवाल को और फाइटर ऑफ द मैच सौरव को दिया गया।

Leave A Comment