Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



मंथन : यूक्रेन युद्ध ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया…..

 

देहरादून | “यूक्रेन रूस युद्ध के कारण दुनिया भर में मंडराते आणविक युद्ध के खतरे तथा भारतीय विदेश नीति” विषय पर संयुक्त नागरिक संगठन के तत्वाधान में परिसंवाद का आयोजन सिटीबैंकट हाल में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं जिनमें पूर्व सैन्य अधिकारी भी शामिल थे, का निष्कर्ष था कि भावी तीसरे विश्व युद्ध के परिणामों के सभी देशों में व्यापक आर्थिक प्रभाव होंगे जिनसे खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी, आम जीवन में स्तर में बदलाव, पर्यावरण को गहरी क्षति, करोड़ों निरपराध लोगों की अकाल मृत्यु होगी।इसको रोकने के लिए सभी शांति पसन्द ताकतो का एक होना जरूरी हो। इनका कहना था कि यूक्रेन युद्ध ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया है जिनमें अमेरिकी नेतृत्व में सक्रिय नाटो और यूरोपियन देश है दूसरी ओर रूस चीन ईरान उत्तर कोरिया आदि हैं।इस युद्ध के कारणों में से एक विश्व में दादागिरी कायम करने में सक्रिय अमेरिका है जिसका काम दुनिया के देशों में युद्ध का भय दिखाकर अपने हथियारों की बिक्री बढ़ाकर अकूत मुनाफा कमाना है और शांति से रह रहे निर्गुट देशों को नाटो में शामिल कराकर दुनिया का थानेदार बनने की आकांक्षाएं हैं। वक्ताओं ने कहा आजादी के बाद से भारतीय विदेश नीति का मूल तत्व गुटनिरपेक्षता रहा है और यह भाजपा की वर्तमान मोदी सरकार में अभी तक कायम है।इसलिए रूस तथा अमरीकी नीतियां हमें प्रभावित करने में असफल रही हैं।निष्कर्ष था की रूस हमारा आज तक विश्वसनीय मित्र साबित हुआ है और आज भी हमारा सहयोगी है। आर्थिक प्रतिबंधों को रोकने में नाकाम यूरोपियन यूनियन के देश रूस भारत व्यापारिक आर्थिक,सैन्य,व्यापारिक संबंधों को क्षति पहुंचाने में नाकाम रहे हैं। वर्तमान हालातों में भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र में शांति प्रस्ताव लाकर तत्काल सीजफायर पर रूस युक्रेन को सहमत कराने मे अपनी प्रभावशाली भूमिका का निर्वाह किया जाना समय की मांग है।मोदी सरकार को इस सन्दर्भ मे आवश्यक कदम उठाने चाहिए। परिसंवाद सहभागियों में पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर जनरल केडी सिंह, कर्नल कृष्णदत्त शैली, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा, लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस गंभीर, ब्रिगेडियर केजी बहल, तथा जीएस जस्सल, चौधरी ओमवीर सिंह, जितेंद्र डडोना, उर्मिला पंत, सुशील त्यागी आदि थे।

Leave A Comment