Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : गुटबाजी ने बढ़ाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा की परेशानियां

congress

देहरादून। कांग्रेस में राजनीतिक घमासान जारी है। नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी की आंतरिक हालात को लेकर हैरान परेशान हैं। कांग्रेस के किसी भी नेता को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस मर्ज की दवा क्या है?।हाईकमान द्वारा पीएल पूनिया को पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद तथा आज उनके आगमन से पूर्व एक बार फिर चकराता विधायक प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा गया कि यादव कब आते हैं और कब चले जाते हैं कुछ पता नहीं चलता। उनका कहना है कि प्रभारी होने के नाते उनका दायित्व है कि वह अधिक से अधिक समय यहां रहे पार्टी के लोगों की समस्याओं को समझें और आगे की रणनीति पर काम करें, लेकिन उनका तो यह भी पता नहीं चल पाता है कि वह कब आए और कब चले गए। और क्या करने आये थे। उनके इस बयान पर हालांकि करन माहरा यादव का बचाव करके दिखे और उनके दिशा निर्देशन में होने वाले काम भी गिनवाने लगे लेकिन यह सच है कि जहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी लगातार भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच दिखाई देते हैं वैसे यादव को कभी नहीं देखा गया वह बस चुनाव के दौरान ही आते जाते हैं।
पार्टी के बड़े नेताओं के बीच चल रही खींचतान के बीच आज देर शाम तक पीएल पूनिया दून आने वाले हैं। लेकिन उनके आने से पूर्व ही कांग्रेसी नेताओं के बीच यह चर्चा है कि जब सभी स्वयंभू और बड़े नेता है तथा यहां न कोई किसी की मानता है और न सुनता है तो फिर पीएल पूनिया भी यहां आकर क्या कुछ कर लेंगे? उधर करन माहरा का कहना है कि वह सभी बड़े नेताओं महानगर व जिलाध्यक्षों से बात कर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। करन माहरा का कहना है कि उनका प्रयास है कि सभी नेता मिलकर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे तथा जिनके बयानों से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है उस तरह की बयानबाजी से बचें। सवाल यह है कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में तथा पिछले निकाय चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेसी नेताओं के रवैया में कतई भी बदलाव नहीं आया है भले ही अब कांग्रेसी नेता 2024 के चुनाव में अपनी जीत के दावे कर रहे हो लेकिन इन दावों में कितना दम है यह सभी नेता जानते हैं। कम से कम इस अंर्तकलह के बीच तो कांग्रेस कोई चुनाव नहीं जीत सकती है।

Leave A Comment