Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



वृद्धा के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, हत्यारोपी पड़ोसी गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो गया हैं। पुलिस ने पड़ोसी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा पैसों की तंगी के चलते वृद्ध महिला से कर्जा मांगा गया जिसे न देने पर उसने तैश में आकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीती 12 अप्रैल की शाम थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि विंग नं.-1 क्षेत्र में एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक महिला जिसका नाम मंजीत कौर (पत्नी दलजीत सिंह) है, अपने कमरे में फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसे देखने पर पता चला कि उसकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी थी।।पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतका की पुत्री इन्द्रप्रीत कौर द्वारा दी गयी तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि महिला की दो पुत्रियां जिनका नाम जसविंदर कौर इन्द्रप्रीत कौर है जो दिल्ली व फरीदाबाद में निवासरत हैं और वहीं पर अपना व्यवसाय करती है। साथ ही पुलिस को पता चला कि मृतका ब्याज पर पैसे देने का काम भी करती थी। जिस पर पुलिस ने इस दिशा में जांच का रूख मोड़ दिया। इस बीच सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस ने पाया कि घटना वाले दिन एक संदिग्ध व्यक्ति मृतका के घर की ओर गया था, जिस पर पुलिस ने उसे देर शाम हिरासत मे ले लिया। व्यक्ति का नाम पंकज शर्मा उर्फ बंटी (पुत्र स्व. रमेश चन्द्र शर्मा) है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने वर्ष 2010 में मोहल्ले में ही परचून की दुकान खोली थी जो कि कुछ खास नहीं चलती थी। कोरोना काल में दुकान पूर्ण रूप से बंद हो गयी। उसने बताया कि मेरे पास अपने पुत्र की स्कूल की फीस जमा करने के पैसे भी नहीं थे, मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी, जिस कारण मंैने 2022 में बन्धन बैंक से 80,000 रूपये का लोन लिया, जिसमें मेरे पड़ोस में रहने वाली महिला सीमा लाम्बा द्वारा मेरी मदद करते हुए 10,000 रूपये चुकाये थे। सीमा मेरी लोन पार्टनर भी थी, हम दोनों ने बन्धन बैंक के अलावा यूनियन बैंक से भी लोन उठाया गया था, इसके अतिरिक्त अन्य जगहों से लिये गये कर्ज की किस्तें भी मेरे द्वारा चुकाई जा रही थी। मैंने कुछ पैसा सीमा से भी उधार लिया था। सीमा को वृंदावन जाना था, इसलिये वह लगातार मुझसे अपना पैसा वापस मांग रही थी। जिस पर मैं घटना के दिन सुबह मंजीत कौर के पास पैसा उधार मांगने गया पर उसने मुझे पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। टेंशन में मैंने दोपहर में शराब पी। शाम को करीब 6ः30 से 7ः00 बजे के बीच दोबारा मंजीत कौर के घर पैसा मांगने गया। उस समय मंजीत कौर अपने घर में सब्जी काट रही थी। मैंने उससे दुबारा पैसे मांगे पर उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। जिस पर मैंने टेबल पर पडे़ सब्जी काटने वाले चाकू से उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद मैं अपने घर आ गया और घटना के समय पहने कपड़ों को छत पर जाने वाली सीढियों के नीचे छुपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए उसके रक्त रंजित वस्त्र, चाकू सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

Leave A Comment