Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म

CharDhamTour

 

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। सरकार ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के फैसले को वापस ले लिया है। इतना ही नहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। इसके मद्देनजर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। जिसको लेकर अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की तरफ से आदेश जारी किया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए सरकार ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या की संभावना को देखते हुए सीमित संख्या रखे जाने की कोशिश की थी। हालांकि, इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों की तरफ से एतराज भी जताया गया था। यात्रा में संख्या को सीमित न रखकर पहले की तरह ही श्रद्धालुओं को आसानी से धाम तक पहुंचने की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की इसी डिमांड को देखते हुए राज्य सरकार ने अब बड़ा फैसला ले लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को हर दिन सीमित रखे जाने के पूर्व में लिए गए निर्णय को वापस ले लिया गया है। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को भी खत्म किया गया है। हालांकि, यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक होगा, लेकिन लोग इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। चारधाम यात्रा से पहले सरकार का यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसे में श्रद्धालु भी यात्रा में इन शर्तों को लेकर असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहे थे, लेकिन अब यात्रियों को धाम तक पहुंचने में आसानी होगी।

Leave A Comment