Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



बद्रीनाथ : उद्धव व कुबेर की डोलियां धाम पहुंची, कपाट आज सुबह खुलेंगे

 

चमोली। भगवान बद्री विशाल धाम के कपाट कल 27 अप्रैल को प्रातः 7ः10 पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। नारायण के दर्शनों को लेकर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है तथा धाम को सजाया जा चुका है। आज उद्धव और कुबेर की डोलिया बद्रीनाथ धाम पहुंच चुकी हैं वही आदि शंकराचार्य की गद्दी और रावल ईश्वरी प्रसाद लंम्बूदरी भी धाम पहुंच चुके हैं। भगवान बद्री विशाल की डोली ताज पांडुकेश्वर से जब धाम के लिए रवाना हुई तो बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती देखी गई। आज शाम तक नारायण की डोली धाम पहुंच जाएगी जहां पहले से ही मौजूद हजारों यात्री और श्रद्धालू उनकी राह देख रहे हैं। इससे पहले कल जोशीमठ में नरसिंह मंदिर में भव्य गरुड़ धार मेले का आयोजन किया गया जिसमें भगवान बद्री विशाल को गरुड़ पर बैठाकर धाम रवाना करने की परंपरा है।बद्रीनाथ धाम में इस समय प्राकृतिक सौंदर्य और छटा देखते ही बनती है। जहां एक ओर अभी हाल में हुई बर्फबारी के कारण बर्फ ने धाम का प्राकृतिक श्रृंगार किया हुआ है वहीं बीते कल से ही श्रद्धालु व सेवादार धाम को सजाने में लगे हुए हैं। 20-25 कुंटल ताजा गेंदे व गुलाब के फूलों से भगवान का द्वार सजाया गया है। धाम में यात्रियों के रहने खाने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। भगवान के स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और अब श्रद्धालुओं को भगवान बद्री विशाल की डोली पहुंचने का इंतजार है और इंतजार है उस पल का जब कल सुबह 7ः10 पर बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ खोले जाएंगे और श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जा चुके हैं तथा केदार धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल चुके हैं कल 27 अप्रैल को बद्री विशाल धाम के कपाट खुलने के साथ ही सभी चारों धामों की यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी। चार धाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

Leave A Comment