Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



खुलासाः उधार में बीड़ी न देने पर बेहरहमी से किया महिला का कत्ल

 

हल्द्वानी। विगत दिनों गोरापड़ाव में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को मृतका ने बीड़ी का बंडल उधार नहीं दिया था। जिससे कि अगली रात तहस में आकर उसने महिला की हत्या को अन्जाम दे दिया। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि बीती 5 मई को डी क्लास अर्जुनपुर गोरापड़ाव निवासी नन्दी देवी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का पता अगले दिन तब चला जब उसका अमृतपुर में रहने वाला दामाद रोहित मेहरा वहां पहुंचा। मृतका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर सफलता हाथ लग गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एक युवक जुए में हारने के बाद गिरवी रखा मोबाइल नहीं ले गया है और घर से फरार है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोबाइल को आधार बनाकर पुलिस ने हत्यारोपी मनोज पुरी निवासी हररपुर मटकली, नवाबगंज बरेली को गिरफ्तार कर लिया। वह मृतका के पड़ोस में ही किराए में रहता है और गौला में मजदूरी में करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी 4 मई को खुले पैसे न होने पर वह नंदी देवी के पास बीड़ी का बंडल उधार लेने गया तो उसके साथ गाली गलौज की गई। इससे तैश में आकर उसने हत्या की योजना बनाई और 5 मई की रात मौका पाकर नन्दी देवी के घर पहुंच गया। इस बीच जैसे ही नन्दी देवी ने दरवाजा खोला तो उसके सिर पर लोहे के हथौड़े से हमला करना शुरू कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई और उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वह नन्दी देेवी को घसीट कर बाथरूम में ले गया और पानी के टब में डुबो दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर बरेली चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़े के साथ ही लूटा गया माल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Leave A Comment