Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



मोदी राज में भूख से मरते बाघ, मातृ शक्ति शौचालय में प्रसव को मजबूरः माहरा

 

 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जिम कार्बेट पार्क में भूख से तडप कर मरी बाघिन मामले में भाजपा की राज्य व केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्म दिन पर गाजे-बाजे के साथ करोड़ों रूपये खर्च करके दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से चीते मंगवा रहे हैं, वहीं अपने देश के नेशनल पार्कों में इन बेजुवान निरीह जानवरों की स्थिति बडी भयावह है। करन माहरा ने कहा कि इसी प्रकार का एक मामला राजाजी नेशनल पार्क का सामने आया है जिसमें एक बाघिन को दड़वे से निकालने के लिए उसके पीछे हाथी छोड़े गये। उन्होंने कहा कि बेजुवान जानवरों के साथ इस प्रकार के कृत्य मानवीय दृष्टिकोण से भी उचित नहीं ठहराये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्म दिन पर दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से मंगाये गये जिन 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनों नेशनल पार्क में छोड़ा गया था उनकी क्या स्थिति है किसी को भी पता नही है।
एक अन्य बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेशभर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर सरकार के विकास कार्यों का ढिंढोरा पीट रही है परन्तु हालात यह है कि राजधानी देहरादून के राजकीय दून मेडिकल काॅलेज में मातृशक्ति शौचालय में प्रसव को मजबूर हैं। इससे प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें केवल ढपोर शंखी हैं, जनता को सुविधायें देने के नाम पर केवल भ्रमित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह हाल प्रदेश की राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं का है तो पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। करन माहरा ने जिम कार्बेट पार्क में भूख से मरी बाघिन तथा राजाजी नेशनल पार्क में बाघिन के मामलों की जांच कराये जाने तथा देहरादून के राजकीय दून चिकित्सालय के शौचालय में महिला प्रसव मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Comment