Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



सर्दियों में रखें सेहत का ख्याल, कहीं पड़ न जाएं बीमारः डॉ. महेन्द्र

देहरादून। सर्दियां शुरू हो रही हैं। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यह मौसम सुहावना तो होता है, लेकिन ठंड के चलते तमाम बीमारियों का खतरा रहता है। आरोग्य मेडिसिटी इंडिया के संस्थापक एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ. महेंद्र राणा के अनुसार, शीत ऋतु शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट होती है, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। इससे बीमार पड़ने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है। कई तरह के मौसमी एवम् संक्रमण जनित बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है।
अभी दो ऋतुओं का संधिकाल चल रहा है। वर्षा ऋतु खत्म होने को है, जिसके चलते हल्की उमस है। शीत ऋतु शुरू होने को है, जिससे हवा में ठंड की घुलन भी है। ऐसे समय में हर व्यक्ति के लिए पौष्टिक आहार सेवन के साथ-साथ दिनचर्या में कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। डॉ. राणा के अनुसार बीमारियों से बचे रहने के लिए खाद्य पदार्थों का सही चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौसम में उन सभी खाद्य पदार्थों के सेवन का परहेज करना चाहिए जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ठंडी तासीर वाले भोज्य पदार्थ जैसे नारियल पानी, छाछ , दही, आइसक्रीम, फ्रीज में रखी हुई ठंडी खाद्य वस्तुओं के अत्यधिक सेवन से बचें। अन्यथा गले की खराश, खांसी-जुखाम और बुखार जैसी बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों, जंक फूड और मसालेदार भोजन के अत्यधिक सेवन से त्वचा रूखी होने के कारण विभिन्न एलर्जी रोगों का सामना करना पड़ सकता है। सलाद, कच्ची सब्जियों, कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा चाय कॉफी आदि के सेवन से पेट की अम्लता (एसिडिटी) बढ़ने का खतरा रहता है। मीठे एवम् अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ने (मोटापे) की संभावना रहती है। सर्दियों के मौसम का सबसे ज्यादा असर हृदय पर पड़ता है। कम तापमान के कारण रक्त वाहिकाओं में संकुचन होने लगता है, जिससे रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है। धीमे रक्त परिसंचरण के कारण दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। हृदय रोगी या तंत्रिकाओं की किसी कमजोरी से पीड़ित को सर्दियों में अपने आहार-विहार में विषेश सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दियों में त्वचा के नीचे मौजूद रक्त वाहिकाएं ठंड से सिकुड़ जाती हैं, जो रक्त प्रवाह को कम करने का कारण बन सकती हैं, जिसके चलते हृदय पर रक्त पंप करने के लिए अधिक दबाव पड़ता है।

Leave A Comment