15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, May 23, 2026 · Leave a Comment

देहरादून फुटबाल एकेडमी द्वारा आयोजित
देहरादून | देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) द्वारा 15वॉ समर फुटबाल कैंप 2026 के आयोजन के बारे मे एकेडमी के हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की कैंप 1 जून से 25 जून तक डी एफ ए के रायपुर चौक, दो नाली, गूलर घाटी रोड, भागीरथी एन्क्लेव स्थित ग्राउंड मे किया जायेगा जिसमे 5 साल से 17 साल के गर्ल्स और बॉयज कैंप कर सकते है कैंप सुबह रोज 6 बजे से 8 बजे सुबह दो घंटे होगा जिसमे खिलाड़ियों को फुटबाल की बारीकीयों से अवगत कराया जायेगा जिसमे स्कील, डिर्बलिंग, शूटिंग, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, जगलिंग, इंसाइड और आउट साइड द फूट वर्क, पॉजिशन गोलकीपर, डिफेन्डर, मिड फिल्डर, फॉरवर्ड, फीफा लॉ ऑफ़ द गेम्स आदि फिटनेस के वारे मे बताया और सिखाया जायेगा, जो गरीब होनहार खिलाडी होंगे उनको निशुल्क कोचिंग दी जाएगी, डॉ रावत ने बताया की एकेडमी लगातार 15 साल से एकेडमी और स्वयं रावत 27 सालो से लगातार गर्ल्स और बॉयज को कोचिंग देते हुवे आ रहे है जिसके मे कारण 27000 से ऊपर युवाओं को खिलाडी, कोच और रेफरी बनाया है, रावत ने बताया की हर रोज खिलाड़ियों को सुबह और इवनिंग मे पुरे साल भर कोचिंग दी जाती है डी एफ ए के ग्राउंड मे और साथ ही साथ टूर्नामेंट का आयोजन और नेशनल ट्रायल भी लिए जाते है डॉ रावत ने राज्य खेल फुटबाल के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया हुवा है जिसके कारण उनको समस्त हिंदुस्तान और विदेशो से स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है | डॉ रावत ने बताया की कैंप की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 मई है खिलाडी को एक फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी लानी अनिवार्य है, एकेडमी के एक्सपर्ट कोच के द्वारा खिलाड़ियों को कोचिंग दी जाएगी | अंतिम दिन खिलाड़ियों को मैडल और सर्टिफिकेट से नवाजा जायेगा और बेहतरीन खिलाड़ियों को चुन कर उनको प्रोफेशनल क्लब मे भेजा जायेगा |