क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, August 15, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम की सौंपी गई कप्तानी जबकि उप कप्तान के रूप में होंगे आशीष परमार।दोनों ही बी 2 कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। अश्वनी शाह आदर्श विद्यालय राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के कक्षा 10 के छात्र हैं। उन्हें ब्लाइंड क्रिकेट का काफी अनुभव है और उन्होंने अपने कोच नरेश सिंह नयाल के साथ ट्रेनिंग करके अपने खेल को भी ऊंचे स्तर का बना लिया है। फिलहाल सी ए बी यू उत्तराखंड की टीम ट्राई सीरीज़ खेलने 16 अगस्त को दिल्ली जाएगी। सीरीज में दिल्ली,जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की टीमें हैं।सी ए बी यू के महा सचिव अमनदीप आर्य ने टीम की घोषणा की और कहा मुझे विश्वास है कि टीम अच्छे परिणामों संग लौटेगी।साथ ही उन्होंने इस बार काफी लंबे समय बाद आदर्श विद्यालय के पी टी आई नरेश सिंह नयाल को टीम के कोच के पद पर नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और खिलाड़ियों के प्रति उनकी लगन उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट को निश्चित ही नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।टीम में कुल 14 खिलाड़ी एक कोच और एक मैनेजर हैं।टीम में कुल चार खिलाड़ी आदर्श विद्यालय अश्वनी,शुभम जुरैल,सुन्दर सिंह और गुड्डू शर्मा शामिल हैं।वहीं संस्थान के कॉलेज से तीन खिलाड़ी गंभीर सिंह चौहान,दीपक सिंह रावत और प्रदीप शामिल हैं।पूरे स्क्वैड में संस्थान से कुल सात खिलाड़ी और एक कोच शामिल हैं।संस्थान के निदेशक डॉ विनोद केन ने कोच और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हर्ष जताया और कहा संस्थान हमेशा खेलों को प्रोत्साहन देगा और टीम्स बनाने में अपनी भूमिका हमेशा निभाएगा।वहीं आदर्श विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू ने कहा खुशी की बात है कि स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद कर पा रहा है और खेल उसका एक सशक्त माध्यम भी है।इसके लिए विद्यालय हमेशा अग्रणीय भूमिका निभाता रहेगा।टीम 16 अगस्त को देहरादून से रवाना होगी और 17 से 19 तक होने वाली सीरीज के तहत दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में मैच खेलेगी। अश्वनी शाह को कप्तान की जिम्मेदारी मिलने पर पूरा विद्यालय परिवार और संस्थान काफी खुश है, उसके साथियों ने भी उसको ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।