Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर

rep aur rajniti

हरिद्वार। जिले के पिरान कलियर में रैन बसेरे के पास परिवार के साथ रह रही एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात त्रको अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी है। इस मामले में पुलिस छानबीन करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। परिवार पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में हाजरी के लिए आया हुआ था। घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार की रात बच्ची लापता हो गई थी। परिवार ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को आसपास इलाके में तलाशते रहे। बुधवार की सुबह बच्ची बदहवास हालत में मिली। परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसी के साथ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास मौजूद कई लोगों से पूछताछ भी की है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों और वहां आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave A Comment