Breaking News:

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन -

Saturday, October 10, 2026

सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद -

Saturday, October 10, 2026

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें -

Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म -

Friday, October 9, 2026

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026



जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी

नैनीताल। बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने  पांच बजे से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर समेत चिह्नित इलाकों में सात टीमों ने एक साथ निरीक्षण किया। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान कथित तौर पर कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करने और मीटरों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए। अभियान के तहत करीब 108 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित मीटरों को सीज किया गया है और मामलों में बनभूलपुरा कोतवाली में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुमाऊं जोन के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि विघुत विभाग पिछले एक महीने से अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों का अध्ययन कर रहा था। जांच के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र के कुछ फीडरों पर लाइन लॉस 50 से 55 प्रतिशत तक पाया गया। इसके बाद बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान की योजना बनाई गई। अभियान में अधिशासी अभियंता, एसडीओ, एई और जेई के साथ विभागीय विजिलेंस तथा पुलिस की टीमें शामिल रहीं।
अधिकारियों के मुताबिक, अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में कई बदलाव करने की तैयारी की है। इसके तहत घरों के अंदर लगे बिजली मीटरों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा और सामान्य केबल की जगह आर्मर्ड केबल लगाने की योजना है। इसके अलावा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा। विभाग का कहना है कि इन कदमों से बिजली चोरी पर नियंत्रण रखने और लाइन लॉस कम करने में मदद मिलेगी।मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी रोकना और नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। उन्होने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली कनेक्शन दिलाने या बिल जमा कराने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है, तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मचारियों से जुड़ी कुछ शिकायतें भी सामने आई हैं। इन मामलों की जांच के बाद आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विघुत विभाग के अधिकारी रवि कुमार राजोरा, अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल, विभागीय विजिलेंस टीम और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave A Comment