Breaking News:

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन -

Saturday, October 10, 2026

सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद -

Saturday, October 10, 2026

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें -

Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म -

Friday, October 9, 2026

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026



भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन

समवशरण महामंडल विधान के छठे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

चातुर्मास के मंगल सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान के साथ गरबा, महाआरती एवं 24 तीर्थंकरों पर आधारित प्रश्न मंच आयोजित

देहरादून |  संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी के मंगल चातुर्मास के पावन सानिध्य में समवशरण महामंडल विधान बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा है। विधान के छठे दिन भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ एवं पुण्यार्जन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी भक्ति और आस्था प्रकट की।इस अवसर पर आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी ने अपने मंगल आशीर्वचनों में कहा कि समवशरण महामंडल विधान के अनुष्ठान एवं दर्शन से समस्त मनोरथों की सिद्धि, पापों का क्षय तथा परंपरा से समवशरण के दर्शन और तीर्थंकर प्रकृति के बंध का पुण्यकारी अवसर प्राप्त होता है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान आत्मकल्याण एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि 16 अक्टूबर को सायं 6:30 बजे से जैन भवन में गरबा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी आकर्षक एवं सुंदर पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचे। विशेष रूप से गरबा की सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। गरबा कार्यक्रम के पश्चात भक्तिभाव के साथ महाआरती की गई। इसके बाद 24 तीर्थंकरों पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रश्न मंच के विजेताओं को चांदी के पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ एवं पुण्यार्जन किया।

साथ ही *गुरु वंदना सीजन 2 हाउजी* का टाइटल गाने की लॉन्चिंग भी की गई एवं वीडियो टीज़र भी बनाए गए…
सांकेतिक टिकट वितरण भी किया गया । इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति, विभिन्न जैन संस्थाओं के सदस्य एवं पदाधिकारी, जैन भवन कार्यकारिणी के सदस्य तथा समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment