Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



13 और स्‍मार्ट सिटी की घोषणा , देहरादून की नो एंट्री

SC

केंद्र सरकार ने आज 13 राज्‍यों में से 13 और स्‍मार्ट सिटी की घोषणा की। 23 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में से 23 शहरों के लिए आयोजित की गई फास्‍ट ट्रैक प्रतिस्‍पर्धा के विजेताओं की सूची में लखनऊ अव्‍वल रहा। वर्तमान सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में विजेताओं की घोषणा करते हुए शहरी विकास एवं आवास एवं शहरी गरीबी उन्‍मूलन मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रतिस्‍पर्धा में भाग लेने वाले शहरों ने स्‍मार्ट सिटी संबंधी योजनाओं की गुणवत्ता में 25 फीसदी से भी ज्‍यादा तक की बेहतरी दर्ज की है, ताकि चयन योग्‍य बन सकें। इन 13 शहरों के चयन के साथ ही 25 राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेश अब स्‍मार्ट सिटी मिशन के दायरे में आ गये हैं। इस अवसर पर नायडू ने ‘शहरी पुनरुत्‍थान : मई, 2014-मई, 2016’ नामक प्रकाशन का विमोचन करते हुए पिछले दो वर्षों के दौरान शहरी नियोजन एवं शासन के प्रति दृष्टिकोण में आये अहम बदलाव के साथ-साथ शहरी पुनरुत्थान में मुख्‍य योगदान देने वाले तत्‍वों और तेजी से हुए बदलाव का विवरण पेश किया। नायडू ने बताया कि प्रथम 20 स्‍मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने में विफल रहने वाले लखनऊ ने स्‍मार्ट सिटी संबंधी अपनी योजना की गुणवत्ता में 19 फीसदी सुधार किया है और इसके साथ ही वह चुनिंदा सूची में शामिल हो गया है। फास्‍ट ट्रैक प्रतिस्‍पर्धा के अन्‍य विजेता ये हैं : वारंगल, तेलंगाना (13 फीसदी), शिमला, हिमाचल प्रदेश (27 फीसदी), चंडीगढ़ (9 फीसदी), रायपुर, छत्तीसगढ़ (25 फीसदी), न्‍यू टाउन कोलकाता (11 फीसदी), भागलपुर, बिहार (25 फीसदी), पणजी, गोवा (9 फीसदी), पोट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप (26 फीसदी), इम्‍फाल, मणिपुर (27 फीसदी), रांची, झारखंड (27 फीसदी), अगरतला, त्रिपुरा (25 फीसदी) और फरीदाबाद, हरियाणा (12 फीसदी)। इन 13 शहरों का चयन फास्‍ट ट्रैक प्रतिस्‍पर्धा में उनके द्वारा प्राप्‍त अंकों के आधार पर किया गया है। इनका चयन स्‍मार्ट सिटी चैलेंज प्रतिस्‍पर्धा के प्रथम दौर में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों द्वारा तय किये गये बेंचमार्क के आधार पर भी किया गया है, जिसमें प्रथम 20 शहरों का चयन 98 मिशन शहरों में से किया गया था। इसमें इस बार भी देहरादून २ अंको से पिछड़ गई | देहरादून इस बार लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना सकी |

Leave A Comment