Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



चारधाम यात्रा मार्गाें की किसी भी मौसम में खराब न होने वाली सड़कों का होगा निर्माण

uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की सडकों के सुधार को लेकर सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री का प्रदेश में चारधाम यात्रा मार्गाें की किसी भी मौसम में खराब न होने वाली सड़कों के अवस्थापना विकास संबंधी प्रयासों के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य को केन्द्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) एवं 06 पुलो के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के लिये भी केन्द्रीय मंत्री गड़करी का आभार व्यक्त किया तथा राज्यहित में कुछ ओर पुलों की स्वीकृति का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन पुलों की विस्तृत योजना का प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर सड़क परिवहन मंत्रालय को उपलब्ध करा दिया जायेगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न सड़क मार्गो के सुधार की अत्याधिक आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 रूद्रप्रयाग-बद्रीनाथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-108 धरासू से गंगोत्री, राष्ट्रीय राजमार्ग-123 हरबर्टपुर से बडकोट, राष्ट्रीय राजमार्ग-94 धरासू से फूलचट्टी, राष्ट्रीय राजमार्ग-109 रूद्रप्रयाग से गौरीकुण्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग-125 टनकपुर से पिथौरागढ को जोडने वाले इन मुख्य माार्गो के तीव्र गति से सुधारीकरण कराये जाने की बात रखी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से हुई मुलाकात में कहा कि देशभर से उत्तराखण्ड आने वाले हजारों पर्यटकों व यात्रियों को इन्हीं मार्गो से उत्तराखण्ड भ्रमण करना पड़ता है, जिसका उत्तराखण्ड पर्यटन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अन्तराज्यीय सड़क संयोजन के अन्तर्गत यूपी व उत्तराखण्ड को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति काफी खराब है। इन राजमार्गो में मुख्यतः सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार, नजीबाबाद-कोटद्वार, रामपुर-रूद्रपुर, पीलीभीत-टनकपुर, बहेड़ी-किच्छा, मुरादाबाद-काशीपुर से ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद-काशीपुर से अलीगढ़ पिछले कईं सालों से सबसे ज्यादा बुरी हालत में है। मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के पुनर्निर्माण को राष्ट्रीय हित में जरूरी बताया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को ड्रीम प्रोजेक्ट की याद दिलाते हुए कहा कि जहां भी लैंड स्लाइडिंग की समस्या है, उन मार्गो का सुधार अति शीघ्र कराया जाय। जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित नंदप्रयाग स्लाइड, मैठाना स्लाइड, बिरही स्लाइड, पताल गंगा स्लाइड, पागलनाला स्लाइड, हेलंग स्लाइड, बलदौरा स्लाइड, लामबगड़ स्लाइड आदि शामिल हैं।

Leave A Comment