Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



अश्विन ने भारत में पूरे किए 1000 टेस्ट रन

sports

नई दिल्ली । इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन आर. अश्विन ने 72 रन की पारी के दौरान भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने भारत में 25 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में अबतक 1017 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही अश्विन 500 से ज्यादा रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बन गए। अश्विन ने 33 साल बाद भारत के लिए यह कारनामा किया। उन्होंने 2016 में अब तक 10 टेस्ट मैचों में 545 रन बनाए हैं और 56 विकेट चटकाए हैं। अश्विन से पहले भारत के महान आॅलराउंडर कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में दो बार यह कारनामा किया है। कपिल देव ने वर्ष 1979 में 17 टेस्ट मैच खेलकर 619 रन बनाए थे और 74 विकेट लिए थे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके बाद 1983 में एक बार पिफर यह उपलब्धि दोहराई और 18 टेस्ट मैचों में 576 रन बनाए तथा 75 विकेट झटके। यदि स्पिनरों की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा करने वाले विश्व के दूसरे स्पिनर हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और शानदार स्पिनर रहे डेनियल विटोरी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। वैसे विश्व क्रिकेट में टेस्ट मैचों में एक कैलेंडर वर्ष में 500 या उससे अधिक रन और 50 या उससे अधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड सबसे पहले इंग्लैंड के महान आलराउंडर इयान बाॅथम ने किया था। उन्होंने साल 1978 में 12 टेस्ट मैचों में 597 रन बनाए और 66 विकेट चटकाए थे।

Leave A Comment