Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मेरी हो जायेगी हत्या : आजम खां

azam-khan

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बेहद बड़े बोल बोलने वाले नेता आजम खां अब बेहद भयभीत हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में सौ से अधिक लोगों की सुरक्षा कम करने से आजम खां बेहद डरे हैं। आजम खां ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिसकी सुरक्षा कम की गई, उसकी हत्या हो गई। आजम खां ने कहा कि अब तो मेरी भी हत्या कराई जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के साथ ही प्रदेश में अन्य कई बड़े नेताओं की सुरक्षा को या तो कम कर दिया है या फिर हटा दिया है।…

Read More

‘तीन मूर्ति’ भवन के नाम का इतिहास

teen-murti-bhavan

दिल्ली में तीन मूर्ति भवन स्थित है, जो कभी पंडित नेहरु का सरकारी आवास था, जो आज नेहरु स्मारक संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। उसके समक्ष गोलचक्कर पर तीन मूर्तियां है, उनका भारत और इजरायल के इतिहास से बहुत ही गहरा संबंध है। प्रथम विश्वयुद्ध के समय, भारत के तीन रियासत मैसूर, जोधपुर और हैदराबाद के सैनिकों को अंग्रेजों की ओर से युद्ध के लिए तुर्की भेजा गया। हैदराबाद रियासत के सैनिक मुस्लिम थे, इसलिए अंग्रेजों ने उन्हें तुर्की के खलीफा के विरुद्ध युद्ध में हिस्सा लेने से रोक दिया और केवल जोधपुर व मैसूर के रणबांकुरों को…

Read More

छः आतंकी गिरफ्तार, नोएडा में पूछताछ जारी

aaa

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एटीएस ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर आतंकी साजिश रचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को नोएडा लाया गया है और पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। साथ ही एक टीम भी तैयार करने में जुटे थे। दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस ने इन लोगों के आईएसआईएस श्रेणी से जुड़े होने का शक जताया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी…

Read More

शर्मनाक : साइकिल पर भाई का शव लेकर गया युवक

asam

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विधानसभा क्षेत्र मजुली से बुधवार को एक चैंकाने वाली तस्वीर सामने आई. इसमें एक शख्स अपने 18 वर्षीय भाई के शव को साइकिल पर ले जा रहा है. बताया जा रहा है कि गांव की सड़क की हालत खराब होने के कारण किसी भी गाड़ी वाले ने शव को ले जाने से मना किया, जिसके बाद व्यक्ति को शव को साइकिल पर लेजाने पर मजबूर होना पड़ा.व्यक्ति के भाई की शव ले जाती हुई तस्वीर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इसके जांच के आदेश दे दिये हैं. साथ ही स्थानीय स्वास्थय…

Read More

अब मोदी समेत 5 लोग ही लगा पाएंगे लाल बत्ती

Lalbatti

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को वीवीआईपी कल्चर के खिलाफ एक बड़ा फैसले लिया है. आने वाली 1 मई से अब सिर्फ 5 लोग ही लाल बत्ती का इस्तेमाल कर पाएंगे. अब सिर्फ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश और लोकसभा स्पीकर ही लाल बत्ती का इस्तेमाल कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि 1 मई तक प्रधानमंत्री भी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे. कैबिनेट में लिये गए अन्य फैसले कैबिनेट के दौरान कई अन्य फैसले भी लिये गये हैं. कैबिनेट ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए वीवीपैट मशीनें खरीदने मंजूरी दे दी…

Read More

बाबरी विध्वंस मामला : आडवाणी, जोशी , उमा समेत 13 पर चलेगा आपराधिक मुकदमा

BJP

नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को तगड़ा झटका दिया है. शीर्ष अदालत ने मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 13 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने का आदेश दिया है. हालांकि, इनमें से तीन का निधन हो चुका है तो अब 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा. अदालत ने दो साल के अंदर सुनवाई पूरी करने समेत कई बड़े फैसले किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया है….

Read More

कहा गए अवार्ड वापसी वाले : मोदी

pm-modi

भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज समापन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण दिया. पीएम मोदी ने कहा कि संयम से काम करें। जीत से ज्यादा उत्साहित न हों. नेता बड़बोलेपन से बचें। बयानबाजी न करें. अगर किसी को शिकायत है तो मुझ से बात करें. पीएम मोदी ने कहा की चुनावी रणनीतिकार क्या होता है, ये अमित शाह ने दिखा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि लगता है विपक्ष नए-नए मुद्दे फैक्ट्री में बनाता है. दिल्ली में चुनाव था तो चर्च पर हमले की बात उठाई. बिहार चुनाव में अवर्डिं…

Read More

IIT में लड़कियों के लिए होंगी अब 20 फीसदी ज्यादा सीटें

IIT

नई दिल्ली। आईआईटी की कक्षा में छात्र और छात्राओं की संख्या को संतुलित करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट अफिं टेक्नोलॉजी एक अहम कदम उठाने जा रहा है. आईआईटी में छात्राओं के लिए सीट का कोटा 20 फीसदी बढ़ाया जा रहा है. यह निर्णय शनिवार को हुए ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की बैठक में लिया गया. इस निर्णय को पूरी तरह लागू करने में 3 साल लगेंगे. साल 2018 में लड़कियों के लिए 14 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी, साल 2019 में 17 फीसदी और साल 2020 में 20 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 20 फीसदी सुपरन्यूमेररी कोटा सिर्फ तभी…

Read More

सरकार दखल न दे, डेढ़ साल में तीन तलाक होगा खत्मः डॉ सादिक

Muslim-Fatwa

नई दिल्ली/बिजनौर। अलिं इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट डॉ सईद सादिक ने कहा है कि बोर्ड अगले डेढ़ साल में तीन तलाक रूपी कानून को खुद ही खत्म कर देगा। सरकार को इस मामले में दखल देने की जरूरत नहीं है। यूपी के बिजनौर में हुए एक प्रोग्राम में डॉ सादिक ने कहा कि तीन तलाक महिलाओं के साथ नाइंसाफी है। लेकिन यह मसला मुस्लिम कम्युनिटी का है। साथ ही साथ मुस्लिामों को बीफ न खाने की सलाह भी दी सादिक ने मुस्लिमों को बीफ न खाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार देशभर…

Read More

बगैर ईवीएम जांच के होने वाले चुनाव बेकार : केजरीवाल

kejariwal

नई दिल्ली। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के राजनीतिक हमलों के बीच एक बार फिर चुनाव आयोग ने दावा किया है कि इस प्रकार के आरोप बेबुनियाद हैं और साफ कहा है कि ईवीएम के साथ कोई टैंपरिंग संभव नहीं है। चुनाव आयोग ईवीएम के समर्थन में खुलकर सामने आया है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि वह किसी से भी ईवीएम की जांच करा लें. चुनाव आयोग ने इसके लिए खुला चैलेंज दिया है. चुनाव आयोग ने ये फैसला एक उच्चस्तरीय बैठक…

Read More