Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



बंद हुए शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट

kedarnath

  रूद्रप्रयाग। भैयादूज के पावन पर्व पर विधिविधान के पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के दौरान बाबा केदार के जयकारों से धाम गूंज उठा। मंगलवार को केदारनाथ में बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को भंडारगृह से मंदिर के सभा मंडप में विराजमान कर दिया गया था। सुूबह चार बजे से मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 17 नवंबर को बाबा…

Read More

जरा हटके : उत्तराखंड सरकार के अधिकारी अपनी पहली पोस्टिंग वाला स्टेशन गोद लेंगे

  देहरादून। उत्तराखंड सरकार के अधिकारी अपनी पहली पोस्टिंग वाला स्टेशन गोद लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे पहली पोस्टिंग वाला स्टेशन गोद लेने की अपील की है। सीएम ने देश की नामी हस्तियों के लिए विशेष आतिथ्य का इंतजाम करने का सुझाव भी दिया है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण यह व्यवस्था करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अधिकारी को अपनी पहली पोस्टिंग के प्रति एक भावनात्मक लगाव होता है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे राज्य में उन स्थानों को गोद लें, जहां उनकी पहली पोस्टिंग हुई है। सीएम ने कहा, गोद लिए गए इन क्षेत्रों का…

Read More

आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत

  देहरादून। शुक्रवार कों आईटीबीपी का स्थापना दिवस धूमधाम से  मनाया गया। इस अवसर पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल भी परेड में शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइव फ्रंटियर, ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्दन फ्रांटियर्स, नक्सल फ्रंटियर, महिला नक्सल फ्रंटियर, स्की फोर्स, कमांडो दस्ता, पैरा ट्रूपर्स की टुकड़ियां परेड में शामिल हुईं। इस दौरान मुख्य अतिथि अमित शाह ने कहा…

Read More

उत्तराखण्ड की स्थाई राजधानी आज भी सपना

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण को 23 साल हो चुके है।। 23 साल का समय कम नहीं होता है कुछ भी करने के लिए। बीते रोज जब मुख्यमंत्री धामी राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड को आंदोलनकारियों के सपनो का राज्य बनाने की बात कह रहे थे तब हर किसी के मन में यह सवाल रहा था कि आखिर कब? 23 सालों में उत्तराखण्ड को आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य क्यों नहीं बनाया जा सका। राज्य गठन को 23 साल हो चुके है उत्तराखण्ड की सरकारें अभी तक मुजफ्फरनगर गोलीकांड के पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं दिला सकी है। राज्य गठन…

Read More

यमुनोत्री सहित आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी

  उत्तरकाशी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं,  यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ी। यमुनोत्री धाम से पुरोहित सुनील उनियाल ने बताया कि धाम में डेढ़ घंटे से बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा…

Read More

उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने कर्मियों को दी बोनस की सौगात

  देहरादून। दिवाली से दो दिन पहले प्रदेश सरकार ने 1.30 लाख कर्मियों को बोनस की सौगात दी है। शुक्रवार देर शाम वित्त विभाग ने बोनस जारी करने के संबंध में आदेश जारी किए। कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1,184 रुपये से लेकर 6,908 रुपये तक की राशि जारी होगी। अपर सचिव (वित्त) गंगा प्रसाद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के समूह ख व ग के वे सभी अराजपत्रित श्रेणी कर्मचारी जिनका ग्रेड वेतन 4,800 रुपये है, को 30 दिनों के तदर्थ बोनस के रूप में 6,908 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। इनके अलावा छह कार्य दिवसीय…

Read More

सचिवालय हरिकेन की टीम ने जीता “मोनाल कप”

  फाइटर ऑफ द मैच आशुतोष विमल और मैन ऑफ द मैच कपिल गंगवार रहे देहरादून | महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर देहरादून में आज फाइनल मैच सचिवालय हरिकेन एवम सचिवालय ए के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में कुल 05 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। कपिल गंगवार ने शानदार 85, दिवाकर पंत ने 45 और अनुज चमोली ने नाबाद 16 रन बनाए। सचिवालय ए की तरफ से गेंदबाजी में टिकराज ने 3 और हरीश सैनी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए की टीम कुल…

Read More

सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता : सचिवालय हरिकेन और सचिवालय ए के बीच होगा फाइनल मुकाबला

देहरादून | महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में आज  पहला मैच सचिवालय हरिकेन एवम सचिवालय पैंथर्स के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 07 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। सुनील मैंदोला ने नाबाद 74, विनोद शर्मा ने 30 रन बनाए। पैंथर्स के लिए गेंदबाजी में सौरभ उनियाल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 151 रन ही बना पाई । प्रमोद ने 53 और सौरभ उनियाल ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में विनोद शर्मा  ने 3 और अनुज, आशीष ने 2_2…

Read More

पहले मिस देहरादून फिर मिस उत्तराखंड और अब बनी आईएएस अफसर, जानिए खबर

मेरठ/देहरादून | पूर्व मिस उत्तराखंड तस्कीन खान का ख्वाब मिस इंडिया बनने का था | लेकिन वक्त ने कुछ तरह करवट ली कि अब वह ब्यूटीक्वीन से ब्यूरोक्रैट बनने को तैयार हैं | तस्कीन खान ने हाल ही में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की है | मेरठ की रहने वाली तस्कीन देहरादून में पली-बढी, तस्कीन के पिता आफताब खान, मां शाहीन खान और छोटी बहन अलीजा खान मेरठ में रहते हैं | देहरादून की तस्कीन खान ने यूपीएससी 2022 परीक्षा 736वीं रैंक के साथ क्रैक किया है | वह सोशल मीडिया स्टार हैं, जिनके काफी फॉलोवर्स हैं | साल…

Read More

केदारनाथ: राहुल गांधी ने तीर्थ यात्रियों को अपने हाथों से परोसा भोजन

देहरादून। कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने अपनी तीन दिवसीय अध्यात्मिक यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को तीर्थ यात्रियों को भंडारा दिया। उन्होंने गत दिवस यात्रियों को स्वयं चाय पिलाई थी। राहुल गांधी ने सोमवार सुबह केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद पूर्वाहन 11 बजे से लेकर अपराहन 1 बजे तक तीर्थ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वह भोजन लेकर नागा बाबा के पास भी गये। भंडारे के दौरान साधू-संतों ने राहुल के सिर पर हाथ रख कर उन्हे आशीर्वाद भी दिया। राहुल…

Read More