“आप ” ने शुरू की हर वार्ड हर घर दस्तक अभियान , जानिए खबर
हरिद्वार। नववर्ष के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी की बैठक भूपतवाला स्थित एक आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर वार्ड हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर आम आदमी पार्टी की हर वार्ड हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत भूपतवाला क्षेत्र से हो रही है। हेमा भंडारी ने कहा कि आगामी निगम चुनाव भी दिल्ली एमसीडी की तर्ज…
सरकार वंचित एवं बेसहारा बच्चों का बनेगी सहारा : सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनियावाला, प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का लोकार्पण किया एवं बालिकाओं को गणवेश प्रदान की। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के अवसर पर बालिकाओं के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए कॉर्पस फण्ड से प्रति विद्यालय 50 हजार रूपये की दर से…
जरा ध्यान दे : टीकाकरण से लेकर बुखार तक की दवाइयों के लिए ग्रामीणों को नापनी पड़ती लंबी दूरी
टिहरी। सीमांत गांवों की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए सरकार के तमाम दावे हैं लेकिन पिनस्वाड़, ऊर्णी, कोटी, अगुड़ा, तितरुणा के ग्रामीणों के हिस्से में दवाइयां भी नसीब नहीं है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तो दूर, उन्हें टीकाकरण से लेकर बुखार तक की दवाइयों के लिए लंबी दूरी नापनी पड़ती है। इन गांव में एएनएम सेंटर नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को 30 से 40 किमी दूर जाना पड़ रहा है। भिलंगना ब्लॉक के सबसे दूरस्थ क्षेत्र के गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीण लंबे समय से पिनस्वाड़ में एएनएम…
यमुनोत्री हाईवे को बाईपास किए जाने का किया विरोध
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे को नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र से बाईपास किए जाने का होटल एसोसिएशन, नगर पालिका व जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक, विभाग व प्रशासन को पत्र लिखकर बाईपास निर्माण की जगह हाईवे का चौड़ीकरण करने की मांग की गई है। साथ ही ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। यमुनोत्री हाईवे हरबर्टपुर से दुबाटा बड़कोट तक ऑलवेदर सड़क परियोजना से वंचित है। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के दबाव के बाद केंद्र सरकार ने ऑलवेदर रोड की तर्ज पर चौड़ीकरण करने को कहा है जिसकी डीपीआर तैयार हो गई है। करीब…
मौसम : राज्य में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार
देहरादून। उत्तराखण्ड में फिर मौसम बदलने के आसार बन रहे है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की सभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ…
ऋषभ पंत हादसाः फारेंसिक टीम जाँच में जुटी
रूड़की। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने पहले गुरुकुल नारसन चौकी में खड़ी ऋषभ की गाड़ी का मौका मुआयना किया। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच की। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी और आरटीओ विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस टीम का कहना है कि इस दौरान हाईवे पर दुर्घटना स्थल के पास रजवाहे के चलते सड़क की चौड़ाई कम होने को लेकर भी जांच की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार…
हरिद्वार : एक और फर्जी भर्ती सेंटर का खुलासा, मास्टरमांइड सहित दो गिरफ्तार
हरिद्वार। बेरोजगारों को चूना लगाने वाले एक और फर्जी भर्ती सेंटर रेकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने रेकेट के मास्टर माइंड सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्रों सहित ठगी में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम हबीबपुर कुड़ी निवासी रजवंत द्वारा लक्सर कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया गया कि कुछ दिन पूर्व लक्सर क्षेत्र के एक गांव में भर्ती संबंधित पोस्टर लगा देखकर उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर उसके द्वारा संपर्क किया गया था। बताया कि इसके पश्चात…
अपराध : हत्या कर बोरे में लाश रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। दो दिन पहले बोरे में लाश रखकर फरार हुए हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल व स्कूटी बरामद कर ली जिसने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उसका मृतक से झगडा हुआ था जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। शनिवार को यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 29 दिसम्बर को पुलिस को सूचना मिली कि संजय कालोनी के एक मकान के अन्दर एक व्यक्ति का शव कटटे के अन्दर रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में…
उत्तराखंड : सूचना विभाग के अपर निदेशक डा. अनिल चंदोला को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा को भी दी गई विदाई देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में दोनों अधिकारियों को विदाई दी गई। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला की सूचना विभाग में एक कुशल प्रशासक के रूप में बड़ी छवि रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना महानिदेशक ने कहा कि मनुष्य के जीवन के सबसे…
राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी : सीएम धामी
सीएम धामी ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार को पुनः पूर्ण बहुमत से विजय बनाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री…






























