कांवड़ यात्रियों पर हेलीकाप्टर से की गयी पुष्प वर्षा, सीएम धामी ने दिए थे निर्देश
हरिद्वार | शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र रावत द्वारा जनपद हरिद्वार के नारसन बार्डर से, कांवड़ पट्टी पर चल रहे, श्रद्धालु कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। श्रद्धालु कावंड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा करने का यह क्रम बैरागी कैम्प, शंकराचार्य चौक, हरि की पैड़ी तथा अपर रोड़ तक संचालित किया गया। पुष्प वर्षा के समय का यह अलौकिक दृश्य देखने लायक था। श्रद्धालु कांवड़िये अपने ऊपर पुष्प वर्षा होते देख भाव विभोर हो रहे थे…
उत्तराखंड : पलायन आयोग का नाम बदलकर पलायन निवारण आयोग होगा, सीएम ने दिया निर्देश
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के उद्देश्य से बने इस आयोग को नाम पलायन निवारण आयोग रखा जाए। आयोग की सिफारिशों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने के निर्देश दिया, जिसमें आयोग के सदस्य भी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए एक ग्राम एक सेवक की अवधारणा पर कार्य किये जाएं।…
सीनियर अधिवक्ता उमेश जोशी उत्तराखंड स्थाई लोक अदालत मे सदस्य नामित
देहरादून | उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से उत्तराखंड स्थाई लोक अदालत प्राधिकरण मे काशीपुर के सीनियर अधिवक्ता तथा काशीपुर बार एसो0 के पूर्व अध्यक्ष उमेश चन्द जोशी को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मे “राज्य सदस्य” नामित किया है, इस प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अध्यक्ष, हाई कोर्ट के सीनियर न्यायमूर्ति और सदस्य उमेश जोशी के अतिरिक्त महिला आयोग की अध्यक्ष, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव उत्तराखंड, और पद्मश्री अनिल जोशी, आदि होगे, न्याय तथा समाज सेवा मे बेहतरीन उपलब्धि देखते हुए काशीपुर के सीनियर…
उत्तराखंड : 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच कोरोना के नये मामले 500 से अधिक, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 90869 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 286 लोगो की मौत भी हुई आज 183 नये मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 21 जुलाई 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 95347, आज 183 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में आज एक भी की मौत नही हुई है | आज 117 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 113 एवं नैनीताल में 40 कोरोना के नए मामले मिले है |
मुख्यमंत्री धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के जीत पर दी बधाई
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।
मुख्यमंत्री धामी ने दिये जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने के निर्देश
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में राज्य के आय के संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश की संभावनाओं के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने के साथ राज्य के राजस्व संसाधनों में वृद्धि के लिये समेकित प्रयास किये जाएं उन्होंने इस सम्बन्ध में हिमाचल सहित अन्य पर्वतीय राज्यों द्वारा अपनायी जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कर चोरी रोकने के लिये प्रभावी तंत्र विकसित करने पर ध्यान दिये जाने पर बल देते हुए…
उत्तराखंड : तीन दिनों में कोरोना के नये मामले 450 के करीब, आज दो की मौत, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 90752 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 286 लोगो की मौत भी हुई आज 189 नये मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 20 जुलाई 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 95164, आज 189 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में आज दो की मौत हुई है | आज 100 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 113 कोरोना के नए मामले मिले है |
बारिश अलर्ट : अधिकारियों का मोबाईल स्विच ऑफ न हो : सीएम धामी
देहरादून |राज्य में भारी बरसात के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम जाकर राज्य की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए लगातार अलर्ट रहने की जरूरत है। आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। कोई भी कमी पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाए। किसी भी अधिकारी का मोबाईल स्विच ऑफ न हो। इसमे कोई बहाना नहीं चलेगा। अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी अपने जिलों की…
सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा मे उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों के चरण धोकर किया स्वागत
हरिद्वार | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में डामकोठी के निकट गंगा घाट पर शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डामकोठी में वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली…
उत्तराखंड में लॉन्च हुआ प्रोबायोटिक हेल्थ ड्रिंक याकुल्ट
देहरादून | याकुल्ट डैनोन इंडिया प्रा. लि. ने प्रोबायोटिक फर्मेंटेड मिल्क ड्रिंक याकुल्ट को देहरादून, उत्तराखंड में लॉन्च किया । अपना विस्तार करने के लिए, कंपनी ने याकुल्ट को दून घाटी में लॉन्च करने का निर्णय लिया है। याकुल्ट को सबसे पहले भारत में 2008 में लॉन्च किया गया था और वर्तमान में यह 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है। इस लॉन्च पर बोलते हुए, श्री हिरोशी हमादा, मैनेजिंग डायरेक्टर, याकुल्ट डैनोन इंडिया प्रा. लि. ने कहा, “भारत के कई प्रमुख बाजारों में याकुल्ट प्रेमियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद देहरादून में याकुल्ट को लॉन्च करते हुए…






























