कल से 12 से 14 साल के बच्चों को लगेंगे कोरोना का टीका, जानिए खबर
देहरादून| 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू होने जा रहा है | इसी बारे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वर्चुअल बैठक की | राज्यों को बताया गया कि 12-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए नि: शुल्क कोविड टीकाकरण कल से सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर शुरू होगा | इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बुधवार 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा, इसके अलावा ऑनसाइट वॉक-इन के माध्यम से टीकाकरण हो सकता है |
गौला पुल के नीचे मिला संदिग्ध हालत में युवक का शव
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास पुल के नीचे संदिग्ध हालत में युवक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त 23 वर्षीय लखन पुत्र संजय रामनगर निवासी जाटव बस्ती के निवासी के रूप में हुई। मृतक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या की होगी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी…
एंबुलेंस से टकराई कार, मरीज की मौके पर मौत
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गयी। इस हादसें एंबुलेंस में सवार मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित पैनासोनिक कंपनी की यूनिट एक में काम करने वाले जगजीत सिंह को अचानक पथरी का दर्द उठा। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल ही भूमानंद अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस अभी रानीपुर झाल…
उत्तराखंड : प्रदेश के टिहरी जिले में कोरोना के सबसे कम 2 एक्टिव केस वही सबसे अधिक 124 देहरादून में जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88005 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 271 लोगो की मौत भी हुई आज 27 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 14 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 91837 | आज 27 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है | आज 35 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 8 तो वही अधिक संख्या में नैनीताल में 06, चम्पावत में 05 मामले मिले है…
जरा हटके : कुकिंग प्रतियोगिता में शीला प्रथम, पूनम द्वितीय व दीपिका तीसरे स्थान पर रही
26 मार्च को होगा फिनाले देहरादून। लेटस् गिव बैक एक बैक टु रुट के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर स्व. बबीता सक्सेना द्वारा स्थापित एक एनजीओ है इसकी स्थापना 2017 में की गई थी । दुर्भाग्य वश हमने पिछली महामारी मे उन्हें खो दिया है । बबीता जी के सपनें मे उनके पति कर्नल अतुल सक्सेना पुरें दिलों जान सें रंग भर साकार करने की कोशिश कर रहे है। ये संस्था विशेष तौर पर हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कला, पाककला इत्यादि के उत्सव आयोजित कर रही है । हमारे खाध्य…
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार
रूद्रपुर। घर से ही सैक्स रैकेट चलाये जाने का भंडाफोड़ करते हुए एन्टी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से यूनिट द्वारा हजारों की नगदी, मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गयी। जानकारी के अनुसार बीते रोज एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली कि पन्तनगर क्षेत्र के छतरपुर निकट गायत्री विहार में एक महिला द्वारा काफी समय से घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके कारण कालोनी में माहौल खराब हो रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा बताये गये…
वरिष्ठउत्तराखंड : विधायक बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त
देहरादून। वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को उत्तराखंड विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद भगत सभी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। दस मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पाया और सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई। होली के बाद नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा…
कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई
देहरादून | कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। फूलदेई लोकपर्व पर धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई…
देहरादून : यादव महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया होली मिलन
देहरादून | प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश यादव महासभा जनपद देहरादून उत्तराखंड द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्थान प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर हरिद्वार रोड देहरादून मे मनाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए व कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, समारोह में मुख्य अतिथि विजय यादव व विशिष्ट अतिथि प्रवीण यादव जी* (पूर्व मजिस्ट्रेट) रहे व साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया और संगठन को मज़बूत करने हेतु अपने सुझाव रखे, आज के आयोजन में संगठन के मुख्य पदाधिकारियों मे, प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रदेश महामंत्री बनवारीलाल यादव,…
उत्तराखंड : आज प्रदेश के 8 जिलों में कोरोना के मामले शून्य, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 87970 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 271 लोगो की मौत भी हुई आज 14 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 13 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 91810 | आज 14 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है | आज 30 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 9 तो वही अधिक संख्या में बागेश्वर में 02 मामले मिले है |






























