Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सराहनीय : महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने बच्चों के साथ किया भोजन

कई विद्यालयों का निरीक्षण कर दिया दिशा-निर्देश

देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी नेराजधानी के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिन स्कूलों में खामियां पाई गयी वहां शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षक और छात्रों की संख्या लगभग पूर्ण पाऐ जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कौलागढ़, सहसपुर, विद्यालय के अनुश्रवण के समय विद्यालय में गृह परीक्षायें चल रही थीं। विद्यालय में कुल पंजीकृत 151 बच्चों में से अनुश्रवण की तिथि को 117 बच्चे उपस्थित थे। कक्षा 12 भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगात्मक कार्य कराया जा रहा था, जो कि प्रशंसनीय है। विद्यालय में 19 में से 17 अध्यापिकायें उपस्थित थीं एक अध्यापिका सीसीएल एवं एक अध्यापिका प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु बाह्य परीक्षक के रूप में नियुक्त हैं। लम्बी अवधि के बाद आज से विद्यालय में पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन बनाया गया। मेन्यू में अरहर की दाल व चावल बनाया गया था। यहां उल्लेखनीय है कि नेता लोग घरों में भोजन करने का दिखावा करते है मगर प्रदेश में यह पहली वार हुआ कि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तिवारी के द्वारा बच्चों के साथ जमीन में बैठक भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बीपी मैंदोली, स्टॉफ ऑफिसर, समग्र शिक्षा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदिनी बहुगुणा के द्वारा स्वयं बच्चों के साथ बैठ कर भोजन ग्रहण किया गया। भोजन स्वादिष्ट एवं पोष्टाहार से युक्त था। भोजन के पश्चात उपस्थित बच्चों से भोजन के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त किया गया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासी विद्यालय बनियावाला, सहसपुर विद्यालय से बाहर रह गयी एवं ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु विशिष्ट प्रशिक्षण के अन्तर्गत नवीन निर्मित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला, जनपद-देहरादून का अनुश्रवण किया गया। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, जनपद-देहरादून को निर्देशित किया गया कि आगामी गृह परीक्षाओं की अवधि में सम्बन्धित भवन के चिन्हित लघु कार्य यथा-खिड़की दरवाजों की मरम्मत, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर ली जायें तथा गृह परीक्षा के उपरान्त भवन हस्तान्तरण सम्बन्धी प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए शीघ्रताशीघ्र सेफ्टी सम्बन्धी कार्य प्रारम्भ करते हुए भवन उपयोग में लाया जाय। अनुश्रवण के समय उप राज्य परियोजना निदेशक पल्लवी नैन, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के स्टॉफ ऑफिसर बीपी मैन्दोली, राज्य समन्वयक अन्जुम फातिमा, अपर जिला परियोजना अधिकारी प्रारम्भिक देहरादून सुदर्शन सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून तेजपाल सिंह, अपर सहायक अभियन्ता सिविल ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून विकास अन्थवाल आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment