जहां आऊंगा वहां दफ्तरों का करूंगा औचक निरीक्षण : सीएम धामी
रूड़की में किया 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कुल 5871.17 लाख की 56 योजनाओं का लोकार्पण एवं 1206.99 लाख की कुल 11 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाना चाहती है, इसके लिए राज्य के विकास का अगले 10 वर्ष का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा रुड़की में मिन्नी स्टेडियम और जिला अस्पताल बनाने समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुड़की…
आयोजन : कलश प्रतियोगिता में सरिता रही प्रथम
कलश प्रतियोगिता में शिल्पी द्वितीय, नीतू जैन तीसरे स्थान पर रही देहरादून | पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मधुसचिन जैन ने बताया कि आज शुभ अवसर पर जैन धर्मशाला में 108 मुनि श्री विबुध्द सागर जी एवम क्षुल्लक 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज जी के परम् सानिध्य में प्रातः 6:30 अभिषेक,शांतिधारा, नित्य नियम पूजा,108 दिवसीय णमोकार महामंत्र विधान,साँय 35 मिनट णमोकार मंत्र का पाठ, बजे सामूहिक आरती एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला जैन मिलन प्रगति द्वारा कलश सजाओ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,थाल सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे सभी महिलाएं दीपक थाल सजा के घर…
उत्तराखंड : अभी भी देहरादून जिले में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव केस, आज कितने मिले मरीज, जानिए खबर
अब तक 329415 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7389 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 10 सितम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343187, आज कुल 20 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 28 मरीज ठीक हुए वही 20 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : 11 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून । उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितम्बर तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 सितम्बर के मौसम में भी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं, लेकिन फिलहाल आगे के लिए अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में 10 व 11 को कहीं कहीं तीव्र बारिश के साथ ही भारी से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व गर्जना भी होगी। भारी से भारी बारिश व तीव्र बौछार होने के चलते संवेदनशील इलाकों में हल्के से…
पुलिस में खेल कोटे में भर्ती जल्द : सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘पब्लिक आई एप’ और ‘मिशन गौरा शक्ति एप’ लांच किया देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस विभाग द्वारा तैयार की गई ‘‘पब्लिक आई एप’’ तथा महिला सुरक्षा हेतु ‘‘ मिशन गौरा शक्ति’’ एप का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण, कोविड जागरूकता, हानिकारक कूड़े के निस्तारण व जोखिम पूर्ण स्थानों के चिन्हीकरण के लिए चलाये जा रहे माउण्ट गंगोत्री-1 पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ भी किया। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ अनीता गैरोला के नेतृत्व में 09 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलाया जायेगा। अभियोगों की विवेचना…
उत्तराखंड के नये राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) , जानिए खबर
देहरादून | अभी अभी खबर है कि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) होंगे | उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से किए गए आदेश जारी राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद किए गए आदेश जारी। सेना के रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर मोदी सरकार ने एक तीर से कई निशाने लगाए हैं। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग सेना में हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने भारतीय सेना से (सेवानिवृत्त) अधिकारी को राज्यपाल बनाकर बड़ा दांव खेला है । आने वाले समय मे उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में…
उत्तराखंड : आज देहरादून में 6 हजार के कोरोना जाँच में केवल एक मामला मिला, जानिए खबर
अब तक 329387 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7389 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 09 सितम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343167, आज कुल 16 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 26 मरीज ठीक हुए वही 16 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस पर आयोजित वेबिनार में प्रतिभाग किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निजी इलेक्ट्रिक दो पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीद पर पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि निजी प्रयोग में लाये जाने वाले प्रथम 5 हजार दो पहिया और प्रथम 1 हजार चार पहिया वाहनों के लिए अनुमन्य होगी। प्रोत्साहन की धनराशि दो पहिया वाहनों के लिए वाहन…
टिहरी : प्रधान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
टिहरी । प्रतापनगर के ग्राम पंचायत पोखरी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आंशका जताते हुये लंबगांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका का पंचनामा कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। लंबगांव थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि प्रतापनगर के भदूरा पट्टी के पोखरी गांव के ग्राम प्रधान महेश लाल की पत्नी सविता (28) की मंगलवार रात को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने सविता के मायके थाला-मोलगा में घटना की सूचना देते हुये बताया कि सविता ने…
इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक का शुभारंभ 10 सितम्बर से, जानिए खबर
देहरादून । वीजी फैशन एंटरटेनमेंट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के सीजन 5 की घोषणा की। फैशन वीक का आयोजन 10 से 11 सितंबर तक प्रिंस चौक के पास स्तिथ होटल स्टारवुड में किया जायेगा। मीडिया को संबोधित करते हुए, शो के आयोजक, विभोर गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 17 से अधिक डिजाइनरों के संग्रह का प्रदर्शन किया जाएगा, जहाँ वे भारतीय परंपरा के प्रसिद्ध फैशन और मिश्रित संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। आगे बताते हुए, सह-आयोजक गौरव गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्लस साइज सीक्वेंस और मिसेज़ कैटेगरी…





























